Saturday, May 16 2026 | Time 04:13 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सिवनी में घटना के बाद रेस्क्यू कर बाघ को पकड़ा

सिवनी, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में 20 जून को बफर जोन में एक युवक पर हमला करने वाले बाघ को रेस्क्यू कर पकड़ा गया है।
पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बावनथड़ी गांव के निवासी सुमित पन्द्रे (18) की मृत्यु बाघ के हमले से उस समय हुई थी, जब वह अपने अन्य साथियों के साथ गांव से लगे दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल के पिंडरई बुट्टे बीट के जंगल में मवेशी चराने गया था। युवक के ऊपर बाघ ने जिस स्थान पर हमला किया था, वहाँ से कुछ दूरी पर ही वन विभाग का कैमरा ट्रैप लगा हुआ था। इसमें बाघ का फोटो आ गया था।
उन्होंने बताया कि इसी बाघ ने लगभग सात माह पहले बावनथड़ी गांव के ही एक अन्य युवक पर हमला किया था। उस युवक की 30 नवंबर 2024 को मृत्यु हुई थी। इस बाघ के द्वारा विगत एक माह में क्षेत्र में कार्यरत वन कर्मियों और ग्रामीणों के ऊपर भी एक से अधिक अवसरों पर हमला किया जा चुका है। साथ ही ग्रामीणों और वन कर्मियों पर बाघ द्वारा हमला करने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों के आक्रोश के कारण बाघ को भी क्षति पहुंचने की आशंका थी। इसलिए मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक मध्यप्रदेश से मिली अनुमति के आधार पर 21 जून को बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघ को अन्यंत्र स्थान के लिए भेजा जा रहा है।
सं विश्वकर्मा
वार्ता
More News

बंसल ने भवनों, सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

15 May 2026 | 11:48 PM

रायपुर. 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज संभागीय मुख्यालय दुर्ग में लोक निर्माण विभाग के दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर भवनों, सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दुर्ग और पाटन में तीन कार्यस्थलों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण भी किया।.

see more..

अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

15 May 2026 | 11:44 PM

रायपुर 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। .

see more..

सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में

15 May 2026 | 11:17 PM

रायपुर, 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी व श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। .

see more..

खाद्य विभाग की कार्रवाई: लालपुर फल मार्केट से लिए गए पांच नमूने

15 May 2026 | 10:57 PM

रायपुर, 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट का सघन निरीक्षण किया। .

see more..

भोजशाला को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर धार में जश्न, मुस्लिम पक्ष करेगा कानूनी समीक्षा

15 May 2026 | 10:40 PM

धार, 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश हाई कोर्ट द्वारा धार स्थित भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर एवं संरक्षित स्मारक मानने के फैसले के बाद शहर में हिंदू समाज ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया, जबकि मुस्लिम पक्ष ने निर्णय की कानूनी समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही है।.

see more..