Wednesday, Dec 17 2025 | Time 18:36 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


गोली लगने से एक युवक की मौत

भिण्ड, 22 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के बिरखड़ी गांव के रास्ते में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है।
थाना प्रभारी रोहित गुप्ता ने आज बताया कि गाेहद क्षेत्र में मिश्रन का पुरा गांव का निवासी विनोद जाटव (25) की कल रात सीने में गोली लगने से मौत हो गई। राहगीरों ने रात करीब तीन बजे सूचना दी कि बिरखड़ी के बंबा के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा। मृतक की जेब में एक मोबाइल मिला। मृतक के परिवारजनों को आज सुबह घटना की जानकारी दी गई। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मृतक के परिवार जनों ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे घर से भिण्ड जाने का कहकर निकला था। युवक ने शाम को भिण्ड के एक पेट्रोल पंप पर मोटरसायकल में पेट्रोल भरवाया। इस समय युवक अकेला था। इसके बाद वह गोहद के बिरखड़ी गांव कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है।
सं विश्वकर्मा
वार्ता
More News

नर्सिंग कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया मामले में एनएसयूआई के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

17 Dec 2025 | 6:29 PM

भोपाल, 17 दिसंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने एनएसयूआई के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए हजारों छात्रों को बड़ी राहत दी है। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर की न्यायमूर्ति विवेक रूसिया एवं न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकरणों को निर्देश दिए हैं कि नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर तत्काल प्रवेश प्रक्रिया के लिए औपचारिक आदेश जारी किए जाएं।.

see more..

नैनीताल में एसआईआर का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण: शाह के चुनाव सुधार भाषण के साथ कार्यकर्ताओं की प्रश्नोत्तरी

17 Dec 2025 | 6:24 PM

नैनीताल 17 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विषय को लेकर नैनीताल क्लब में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। .

see more..

बीएचईएल भोपाल में सीआईएसएफ व सहयोगी एजेंसियों की संयुक्त मॉक ड्रिल सम्पन्न

17 Dec 2025 | 6:20 PM

भोपाल, 17 दिसंबर (वार्ता) बीएचईएल, भोपाल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सभी सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री टी.यू. सिंह, सीआईएसएफ बीएचईएल भोपाल के वरिष्ठ कमांडेंट श्री शिवरतन मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।.

see more..

टिहरी में जन-जन की सरकार,न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार

17 Dec 2025 | 6:16 PM

टिहरी 17 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी जिला में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का शुभारम्भ बुधवार से किया गया। अभियान के तहत जनपद की विभिन्न न्याय पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रशासन सीधे जनता से रूबरू हुआ।.

see more..

ऑपरेशन घर वापसी: जगदलपुर में 20 साल बाद कई परिवारों ने फिर से अपनाया सनातन धर्म

17 Dec 2025 | 6:10 PM

जगदलपुर,17 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के कुम्हारपारा क्षेत्र में महारा समाज के तत्वावधान में सनातन धर्म में घर वापसी का कार्यक्रम विधिवत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुम्हारपारा निवासी घासीराम बेसरा, गीता नेताम, अतुल नेताम एवं रेहान नेताम ने सनातन धर्म में पुनः आस्था व्यक्त करते हुए घर वापसी की। जानकारी के अनुसार ये परिवार पिछले लगभग 20 वर्षों से ईसाई पंथ का अनुसरण कर रहे थे। बजरंग दल के नेताओं ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम के दौरान वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गयी और घर वापसी करने वाले परिवारों का समाज की ओर से स्वागत किया गया.

see more..