Friday, Jan 16 2026 | Time 12:33 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


साय ने नवा रायपुर में आवास एवं पर्यावरण विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक की

रायपुर, 06 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ श्री चंदन कुमार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री अवनीश शरण, रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री आकाश छिकारा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर का सुव्यवस्थित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक एवं खुबसूरत राजधानी है। देश के आई.आई.एम., ट्रिपल आई.टी., नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थान यहां स्थापित किए गए हैं। भविष्य में नवा रायपुर में आबादी और बढ़ेगी इसलिए यह आवश्यक है कि आगमाी जरूरतों के हिसाब से यहां नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में रेल संपर्क के विस्तार पर कहा कि भारत सरकार द्वारा परमालकसा - खरसिया नई रेलवे लाईन का निर्माण बलौदाबाजार जिले से होकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस रेल लाईन को नवा रायपुर से जोड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।

श्री साय ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण के साथ आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में एक लॉजिस्टीक हब की निर्माण आवश्यकता पर बल दिया। अधिकाारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और इसके बनने से रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 100 कि.मी. कम हो जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कि नई औद्योगिक नीति से बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित हो रहे है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में ऑक्सीजोन में बढ़ोत्तरी के लिए पीपल, बरगद, करंज, नीम, अशोक, अमलतास, गुलमोहर आदि पौधों के रोपण एवं विकास की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत शामिल छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नगर तथा ग्राम निवेश, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर विकास प्राधिकरण के काम-काज की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सं. अभय

वार्ता
More News

गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ दरबार के किए दर्शन

16 Jan 2026 | 11:59 AM

आगरमालवा, 16 जनवरी (वार्ता) भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। .

see more..

असम के छात्र से मध्यप्रदेश में मारपीट के मामले में दर्ज हुई एफआईआर : यादव

16 Jan 2026 | 11:30 AM

भोपाल, अनूपपुर, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पुलिस की ओर से इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबंधित शैक्षणिक संस्थान ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।.

see more..

बैतूल : स्कूल तोड़ने पर सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

16 Jan 2026 | 10:49 AM

बैतूल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। .

see more..

चरित्र संदेह को लेकर पत्नी की हत्या, दुधमुंहे बच्चे की भी मौत

16 Jan 2026 | 10:35 AM

खरगोन, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कथित तौर पर चरित्र संदेह को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी, इसी दौरान उसके 6 माह के पुत्र की श्वास नली में दूध चले जाने से उसकी भी मृत्यु हो गयी।.

see more..

डोंगरगढ़ में इंसानियत शर्मसार मूकबधिर युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म, शराब पिलाकर मिटाई हवस

16 Jan 2026 | 12:04 AM

राजनांदगांव,15 जनवरी ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक मूकबधिर (बोलने और सुनने में असमर्थ) युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले जाकर, उसे शराब पिलाई और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया। .

see more..