More News16 Dec 2025 | 8:57 PMराजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.
see more.. 16 Dec 2025 | 8:51 PMजगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.
see more.. 16 Dec 2025 | 8:31 PMरायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.
see more.. 16 Dec 2025 | 8:27 PMरायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.
see more.. 16 Dec 2025 | 7:37 PMदंतेवाड़ा, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रशासनिक, विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए खाद्य विभाग को आवश्यकता वाले ग्राम पंचायतों की सूची शासन के मानकों के अनुरूप प्रस्तुत करने को कहा गया।.
see more..