Friday, Mar 6 2026 | Time 14:05 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


जिला किसान भवन पर अवैध कब्जा, किसानों में आक्रोश

बेमेतरा 06 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 50 लाख की लागत से निर्मित किसान भवन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। प्रगतिशील किसान संगठन ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कब्जाधारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की।
संगठन का आरोप है कि किसान भवन पर मुरली वर्मा और लक्की साहू नामक व्यक्तियों ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया है। इस संबंध में बेमेतरा थाने में शिकायत भी की गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
किसान भवन में बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण विद्युत विभाग ने बिजली कनेक्शन भी काट दी है। इससे भवन पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है और किसानों की बैठकें एवं योजनागत गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
प्रगतिशील किसान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह भवन किसानों की सामूहिक बैठकें, प्रशिक्षण और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए बना था। सरकार द्वारा स्वीकृत बजट से निर्माण के बाद भवन की चाबी संगठन को सौंपी गई थी। लेकिन अब यह भवन विवादों का केंद्र बन गया है।
संगठन ने कहा है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन शुरु की जाएगी। संगठन का कहना है कि यह लड़ाई किसानों के हक की है और अब रुकने वाली नहीं है।
सं.संजय
वार्ता
More News

जशपुर में करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, पांच की मौत, 14 घायल

06 Mar 2026 | 12:57 PM

जशपुर, 06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसके कारण पांच यात्रियों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य लोग घायल हो गये। .

see more..

मुलताई सरकारी कॉलेज में बनेगा 5.52 करोड़ का छात्रावास

06 Mar 2026 | 12:30 PM

बैतूल, 06 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में छात्राओं के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। .

see more..

पैरोल पर आये दुर्दांत अपराधी ने गोली चलाई, एक की मौत

06 Mar 2026 | 12:27 PM

सतना, 06 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में पैरोल पर जेल से बाहर आए एक अपराधी ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।.

see more..

मिशनरी अस्पताल मे 15 करोड की धोखाधड़ी मे 2 गिरफ्तार

06 Mar 2026 | 12:24 PM

शहडोल, 06 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल के मिशनरी अस्पताल में विगत दिनों की गई धोखाधड़ी और जमीन के हेर-फेर के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि मामले में संस्थान को लगभग 15 करोड रूपए का नुकसान पहुंचा है। इस पर कार्रवाई करते हुए शहडोल पुलिस ने आरोपियों प्रसन्न कुमार प्रकाश और अब्राहम क्रिस्टी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने मिलकर संस्थान की राशि को निजी खर्च में लिया और जमीन को बिना अधिकार के बेच दिया।
सं गरिमा
वार्ता.

see more..

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, पांच बच्चों की मां की मौत

06 Mar 2026 | 12:21 PM

बैतूल, 06 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। .

see more..