Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:57 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का आंदोलन फ्लॉप : भाजपा

रायपुर,07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने हाफ बिजली बिल योजना को लेकर किए गए आंदोलन को कांग्रेस का एक और ‘सुपर फ्लॉप शो’ बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के इस आंदोलन से जनता तो कोसों दूर रही ही और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन में कहीं नजर नहीं आए। पूरे प्रदेश में आंदोलन की घोषणा करने वाली कांग्रेस आधे जिलों में भी आंदोलन नहीं कर पाई।
श्री श्रीवास्तव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के ऐसे फ्लॉप शो आगे भी जारी रहेंगे क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस के राजनीतिक प्रपंचों और झाँसेबाजी को भली प्रकार समझ चुकी है कि किस तरह कांग्रेस झूठे नैरेटिव सेट करके प्रदेश को गुमराह करके अशांति और अराजकता का अपना एजेंडा चला रही है। जनता की समस्याएँ हल करने में इन्हें वास्तव में कोई मतलब नहीं है, इनका काम तो केवल खुद का हित साधना है और इसीलिए कांग्रेस के हर कथित आंदोलन सुपर फ्लॉप होते हैं।
उन्होंने कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार पर जनता के घरों की बिजली छीनने के लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि गरीबों का प्रधानमंत्री आवास तक छीन लेने वाली कांग्रेस आज किस मुँह से यह बात कह रही है जबकि भाजपा ने जरूरतमंद प्रदेशवासियों को अन्न, जल, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय भी दिया है, और अब रुफटॉप सोलर प्लांट के लिए प्रेरित करके उन्हें मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम कर रही है।
श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस बिजली बिल हाफ योजना लेकर आई थी,लेकिन भाजपा बिजली बिल पूरा माफ की योजना लेकर आई है। सूर्य घर योजना के तहत अब बिजली उपभोक्ता बिजली उत्पादन के साथ ही बचे हुए बिजली को बेचेंगे और इससे उनको फायदा भी होगा। राज्य सरकार इस योजना को गति दे रही है। राज्य सरकार का यह निर्णय गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को राहत देने तथा उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का एक सशक्त और दूरदर्शी प्रयास है। यह योजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत के पथ पर अग्रसर करेगी।
पंकज.संजय
वार्ता
More News

परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें : साय

04 Sep 2026 | 10:42 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों के नाम पत्र लिखकर आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और अभाव, संकोच अथवा अन्य कारणों से पीछे छूट रहे बच्चों का विशेष रूप से हाथ थामें।.

see more..

छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने में केंद्र करेगा सहयोग : गिरिराज सिंह

04 Sep 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के जरिए राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।.

see more..

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..