Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:27 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बीएसपी: कोक ओवन बैटरी-7 के अस्थायी हीटिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत

दुर्ग 08 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में ‘कोक ओवन बैटरी-7 और कोक ओवन बैटरी-8 के पुनर्निर्माण’ परियोजना के तहत शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। आज कोक ओवन बैटरी-7 के अस्थायी हीटिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।
कोक ओवन बैटरी के औपचारिक लाइट-अप का शुभारंभ निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र ने किया, जिससे हीटिंग प्रक्रिया की शुरुआत हुई।
यह परियोजना सीओबी-7 और सीओबी-8 के लगभग पांच दशक पूर्व कमीशनिंग के बाद पहली बार की जा रही है जिसमें दोनों बैटरियों के डेक स्लैब को हटाकर पुनर्निर्माण किया गया। कार्य की जटिलता को देखते हुए इसके क्रियान्वयन में सूक्ष्म-स्तरीय योजना, महत्वपूर्ण गतिविधियों की पहचान, तथा सामग्री आपूर्ति की निरंतर वास्तविक-समय निगरानी आवश्यक रही, ताकि समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।
सं.संजय
वार्ता
More News

बैतूल में जल संकट की आहट, 105 में सिर्फ पांच बांध ही भरे

05 Sep 2026 | 5:15 PM

बैतूल, 05 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में इस वर्ष औसत से कम बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मानसून का दौर समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले के 105 बांधों में से केवल पांच ही पूरी तरह भर पाये हैं। वहीं 66 बांधों में जलभराव 25 प्रतिशत या उससे भी कम है। जल संसाधन विभाग के अनुसार इनमें से अधिकांश बांध न्यूनतम जल स्तर के आसपास पहुंच चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में सिंचाई के साथ पेयजल उपलब्धता को लेकर भी चिंता बढ़ने लगी है।.

see more..

मुरैना में तेजी से बढ़ रहा है पगारा बांध का जलस्तर, प्रशासन ने की ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

05 Sep 2026 | 5:09 PM

मुरैना 05 सितंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश के मुरैना जिला में लगातार हो रही बारिश के चलते पगारा बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। .

see more..

विदिशा में प्रशास ने नदियों के पास रहने वाले लोगों से की सतर्कता बरतने की अपील

05 Sep 2026 | 4:58 PM

विदिशा 05 सितंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्रोतों में तेजी से पानी की आवक बढ़ रही है। सम्राट अशोक सागर (हलाली) बांध का जलस्तर बढ़कर 77.56 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं बेतवा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। नदी फिलहाल खतरे के निशान से करीब 20 फीट नीचे बह रही है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नदियों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। .

see more..

विदिशा के प्राथमिक विद्यालयों में 465 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी

05 Sep 2026 | 4:52 PM

विदिशा 05 सितंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 465 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इन शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गये हैं। .

see more..

झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद विशेष एनआईए अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया

05 Sep 2026 | 4:43 PM

जगदलपुर, 05 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में करीब 13 साल बाद शनिवार को जगदलपुर की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने मुकदमे का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया। दोषियों की सजा पर फैसला अभी होना है। मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। पहले 31 अगस्त को निर्णय सुनाया जाना था, जिसे बाद में पांच सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

see more..