More News20 Jul 2026 | 2:30 PMधार, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में बवासीर का तांत्रिक क्रिया से इलाज करने का झांसा देकर एक महिला से कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी तांत्रिक सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.
see more.. 20 Jul 2026 | 2:25 PMरायपुर, 20 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत से श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक अगस्त से 30 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेल सेवा दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी।.
see more.. 20 Jul 2026 | 2:25 PMबैतूल, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 248 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैतूल-सारणी-परासिया स्टेट हाईवे-43 के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 15 वर्ष तक सड़क का रखरखाव करने की संविदात्मक जिम्मेदारी होने के बावजूद निर्माण के 11वें वर्ष में ही कई स्थानों पर सड़क और जल निकासी व्यवस्था बदहाल हो गई है। बारिश के दौरान और उसके बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बनने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।.
see more.. 20 Jul 2026 | 2:22 PMबैतूल, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सूर्यपुत्री मां ताप्ती का जन्मोत्सव सोमवार को गहरी धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुलताई स्थित ताप्ती उद्गम मंदिर से लेकर जिले के विभिन्न घाटों तक हजारों श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती का पूजन-अर्चन, पवित्र स्नान और महाआरती कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूरे जिले में धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और भंडारों के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।.
see more.. 20 Jul 2026 | 2:19 PMबैतूल, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई में ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित महाआरती के दौरान रविवार रात एक सांड के श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। परिक्रमा मार्ग पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया, जिसके बाद महाआरती का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।.
see more..