Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:56 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बलौदाबाजार में महिला कमांडो सम्मेलन

बलौदाबाजार, 08 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पुलिस के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर भवन बलौदाबाजार में महिला कमांडो जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न ग्रामों से आई महिला कमांडो सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, और खासकर अवैध शराब बिक्री की रोकथाम में महिला कमांडो की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक सभ्य एवं स्वच्छ समाज की स्थापना में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांवों की महिलाएं अब महिला कमांडो के रूप में आगे आकर समाज में बदलाव ला रही हैं। वे न केवल अवैध शराब बिक्री रोकने में सहयोग दे रही हैं, बल्कि लोगों को नशे के दुष्परिणामों से भी लगातार जागरूक कर रही हैं।”
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, समाज शिक्षा संगठन और मनोविकास केंद्र के अधिकारियों ने भी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला कमांडो को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, गांवों में निगरानी और गश्त के लिए महिला कमांडो को लाठियां और सीटी (विसिल) भी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार, डीएसपी अजाक अपूर्वा क्षत्रिय, एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू, डीएसपी सी. तिर्की तथा कैंप कसडोल के डीएसपी कौशल किशोर वासनिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पंकज.संजय
वार्ता
More News

भूपेश पर भाजपा के पोस्टर से सियासी घमासान, बैज का पलटवार

06 Sep 2026 | 2:15 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में पोस्टर को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया, जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है।.

see more..

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के सात नए मामले, एक माह में 33 संक्रमित

06 Sep 2026 | 2:14 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन्फ्लुएंजा ए/एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) का संक्रमण जारी है। जिले में 6 सितंबर को सात नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी नए मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।.

see more..

सुकमा पुलिस की अपील पर ए.आर. रहमान ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

06 Sep 2026 | 2:13 PM

सुकमा, 06 सितंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार ए.आर. रहमान ने सुकमा पुलिस की विशेष अपील पर साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए आमजन से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है।.

see more..

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एमपी निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:59 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देने के लिए मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में अत्याधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि मध्यप्रदेश देश के उभरते सेमीकंडक्टर तंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।.

see more..

सुरक्षित सफर और हरित परिवहन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:58 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सुरक्षित सफर और हरित परिवहन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 11 एवं 12 सितंबर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा।.

see more..