Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:50 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


साय ने गणेश विसर्जन झांकी के दौरान हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया

रायपुर 03 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणेश विसर्जन की झांकी के दाैरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर को अत्यंत दु:खद बताया। श्री साय ने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। श्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विर्सजन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। श्री साय ने कहा, “ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
सं उप्रेती
वार्ता
More News

कोल्ड ड्रिंक समझकर जहरीली दवा पीने से दो किशोरियां बीमार, उपचार जारी

14 Apr 2026 | 9:26 PM

शिवपुरी, 14 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में दो चचेरी बहनों द्वारा कोल्ड ड्रिंक समझकर जहरीली दवा पी लेने का मामला सामने आया है। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।.

see more..

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

14 Apr 2026 | 9:09 PM

बैतूल, 14 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सोनाघाटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कढ़ाई में एक 45 वर्षीय मजदूर का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।.

see more..

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 9:02 PM

जशपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवती से लंबे समय तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध गांजा जब्त किया

14 Apr 2026 | 8:49 PM

जगदलपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11.525 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है।.

see more..

उप मुख्यमंत्री साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:45 PM

मुंगेली, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के नवलपुर में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत सब स्टेशन क्षमता विस्तार का लोकार्पण किया है। .

see more..