Tuesday, Jul 14 2026 | Time 15:11 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ में छोटे बांध का एक हिस्सा टूटने से मचा हाहाकार, बाढ़ से चार लोगों की मौत, तीन लापता

रायपुर 03 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक छोटे बांध का एक हिस्सा टूटने के बाद अचानक से बाढ़ आ गयी। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बलरामपुर के बांध में मंगलवार की देर रात दरार आ गयी थी। इस पूरी घटना को लेकर एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘एक महिला और उसकी सास समेत चार लोगों की उस समय मौत हो गई जब वे अपने घरों में सो रहे थे। तीन लोग अब भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।’’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) बांध टूटने की घटना अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में चार लोगों की असमय मृत्यु हुई है, तीन लोग घायल और तीन लोग अभी भी लापता होने की खबर है। प्राकृतिक आपदा के कारण जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति पहुँची है, फसलों का नुकसान हुआ है और पशुहानि भी हुई है। यह स्थिति प्रभावित परिवारों के लिए बेहद कठिन और दुखदायी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ( एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराने प्रशासन को निर्देशित किया है तथा लापता लोगों की खोज के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन को घटना में हुई जनहानि के लिए शासकीय नियमों के अनुरूप अनुग्रह सहायता स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करने, प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र राहत सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। श्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता व सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

ट्विशा शर्मा प्रकरण में आरोपियों ने फिर वॉयस सैंपल देने से किया इनकार

14 Jul 2026 | 2:16 PM

भोपाल, 14 जुलाई (वार्ता) भोपाल के बहुचर्चित अभिनेत्री एवं मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज में मंगलवार को जिला न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान बताया कि दोनों आरोपियों ने वॉयस सैंपल देने की प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।.

see more..

विधानसभा कूच के दौरान अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने रोका, नियमितीकरण समेत चार प्रमुख मांगों पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

14 Jul 2026 | 2:16 PM

दुर्ग, 14 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में राज्य अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन के 13वें दिन राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे एक हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार को विधानसभा घेराव के लिए पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने जेल चौक पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जहां आगे बढ़ने के प्रयास के दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।.

see more..

भोपाल में फर्नीचर शोरूम और गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

14 Jul 2026 | 2:09 PM

भोपाल, 14 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में आज मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।.

see more..

रायपुर में खैर लकड़ी के अवैध भंडारण पर वन विभाग की कार्रवाई में दो ट्रक से अधिक माल जब्त, गोदाम सील

14 Jul 2026 | 2:07 PM

रायपुर, 14 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ वन विभाग ने खैर लकड़ी के अवैध भंडारण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर दो ट्रक से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की और गोदाम को सील कर दिया ।.

see more..

मालिक के निधन के कुछ देर बाद पालतू श्वान ने भी तोड़ा दम

14 Jul 2026 | 2:02 PM

बैतूल, 14 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक पालतू श्वान द्वारा अपने मालिक के प्रति दिखाई गई वफादारी और भावनात्मक लगाव की मार्मिक घटना सामने आई है। शहर के गंज क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय प्रदीप जैन के निधन के कुछ देर बाद उनके पालतू श्वान 'डुग्गू' की भी मौत हो गई। इसके बाद दोनों को एक ही दिन अंतिम विदाई दी गई।.

see more..