Tuesday, Mar 17 2026 | Time 14:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सिंघार के आदिवासियों को लेकर बयान पर भाजपा का हमला

भोपाल, छिंदवाड़ा, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आदिवासियों से जुड़े एक बयान को लेकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पर हमला बोलने का एक बार फिर अवसर मिल गया है।
केंद्रीय मंत्री डीडी उइके समेत भाजपा के कई नेताओं ने इस बयान को लेकर श्री सिंघार को निशाने पर ले लिया है।
श्री उइके ने श्री सिंघार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जनजातीय समुदाय को अपमानित किया है। जनजातीय समुदाय मूलत: महादेव के वंशज हैं। लगभग सभी ज्योतिर्लिंग भी जनजातीय क्षेत्र में ही हैं। सभी गोंड राजाओं के किलों में भी महादेव विराजमान हैं। आदिवासी राजा महादेव के उपासक थे।
श्री सिंघार ने कल आदिवासीबहुल जिले छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं। मैं इस बात को हमेशा कहता हूं। वो शबरी थीं, जिन्होंने राम को बेर खिलाए थे, वो भी आदिवासी थीं। जो आदिकाल से वास कर रहे हैं, वो आदिवासी हैं।''
इस बयान से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
ये बयान सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि वे श्री सिंघार की इस बात को खारिज करते हैं। भारत के संविधान में आदिवासी समाज को हिंदू समाज का अभिन्न अंग माना गया है। 1951 की जनगणना में इसी परिधि में आदिवासी समुदाय को गिना गया है।
आदिवासी नेता श्री पटेल ने कहा कि हम प्रकृति पूजक होने के साथ ही हिंदू समाज के तमाम त्योहारों को भी मनाते हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भ्रम फैला रहे हैं। आदिवासी भी जानते हैं कि हम सभी सनातन धर्म के अभिन्न अंग हैं। हिंदू समाज की जीवनवृत्ति का मूल स्वरूप आदिवासियों में व्याप्त है। आदिवासी समाज कांग्रेस को इसका जवाब अवश्य देगा।
गरिमा
वार्ता
More News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग, बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: साय

17 Mar 2026 | 1:27 PM

रायपुर 17 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को 23 मार्च को बेमेतरा जिले में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।.

see more..

साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17 Mar 2026 | 1:20 PM

रायपुर, 17 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। .

see more..

छत्तीसगढ़ विस में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होने की तैयारी, अनुदान मांगों पर बहस के बीच सदन में तीखा टकराव

17 Mar 2026 | 1:16 PM

रायपुर, 17 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही राजनीतिक गर्माहट के बीच आगे बढ़ी। दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई मंत्रियों ने सदस्यों के सवालों के जवाब दिए। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक पेश किए जाने का कार्यक्रम भी तय किया।.

see more..

मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी के आरोप, अर्धन डेम पहली बारिश में बहा

17 Mar 2026 | 1:05 PM

बैतूल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की जनपद पंचायत आठनेर अंतर्गत ग्राम पंचायत आष्टी में मनरेगा के तहत किए गए निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।.

see more..

ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: प्रहलाद पटेल

17 Mar 2026 | 1:03 PM

बैतूल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।.

see more..