Saturday, Jun 6 2026 | Time 12:29 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


चिरमिरी-नागपुर रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण सर्वेक्षण आठ से

एमसीबी, 06 सितंबर (वार्ता) चिरमिरी-नागपुर रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण सर्वेक्षण आठ सितंबर से शुरु होगा जबकि 198 भूखंडों के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयास से छत्तीसगढ़ में यात्री सुविधाओं व रेल परियोजनाओं के विस्तार में उक्त महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रेल मंत्रालय ने चिरमिरी नागपुर रोड हॉल्ट रेल परियोजना के लिए दावा आपत्तियों का समाधान कर अधिसूचना जारी की है।
केंद्र सरकार ने रेल अधिनियम 1989 के तहत 17 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के लिए कुल 198 भूखंड, जिनमें 36.392 हेक्टेयर भूमि शामिल है, अधिग्रहित करने की प्रक्रिया पूरी की है। अधिसूचना के अनुसार, अब यह भूमि भारत सरकार (रेल मंत्रालय) के नाम दर्ज की जाएगी और परियोजना कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी।
रेल मंत्रालय के दस्तावेज के मुताबिक, परियोजना को वर्ष 2018-19 में मंजूरी दी गई थी। प्रक्रिया के दौरान कुल 32 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच आपत्तियां सही पाई गईं और उनके समाधान के बाद अंतिम रूप से अधिसूचना जारी की गई। प्रभावित लोगों को शीघ्र ही मुआवजा वितरण कार्य शुरू किया जाएगा।
इस बीच कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) मनेंद्रगढ़ ने सूचित किया है कि चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट रेल परियोजना (17 किलोमीटर) के अंतर्गत ग्राम बंजी, चिरईपानी, चित्ताझोर, खैरबना, सरोला और सरभोका में भूमि अधिग्रहण सर्वेक्षण आठ सितंबर 2025 से प्रारंभ होगा।
संयुक्त सर्वे टीम सुबह 11 बजे ग्राम बंजी से सर्वे कार्य शुरू करेगी। ग्राम बंजी में 56, सरोला में 11, चिरईपानी में 45, सरभोका में 14, खैरबना में 57 तथा चित्ताझोर में 23 प्रभावित खसरे शामिल हैं। कुल 206 खसरे प्रभावित होंगे।
सर्वेक्षण में भूमि पर स्थित संरचनाओं, पेड़, कुआं, नलकूप आदि का पंचनामा, फोटोग्राफ व अक्षांश-देशांतर सहित प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। सभी भूमि स्वामी, सह-स्वामी व कृषकगण को अपने भूमि दस्तावेज सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। अनुपस्थित रहने पर भविष्य में सभी वाद बहुल्यता की जिम्मेदारी स्वंय भूमि स्वामी की होगी।
सारथी संजय
वार्ता
More News

एमसीबी में 565 किलो गांजा बरामद, पुलिस नाकेबंदी देख दो वाहन छोड़ फरार हुए तस्कर

06 Jun 2026 | 8:09 AM

मनेन्द्रगढ़, 06 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 565 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस की नाकेबंदी देखकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 56.50 लाख रुपये बताई गई है।.

see more..

बस्तर दौरे पर फील्ड में उतरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, धीमी प्रगति वाले कार्यों पर जताई नाराजगी

05 Jun 2026 | 8:30 PM

रायपुर, 05 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन शुक्रवार को विभिन्न निर्माण कार्यों और योजनाओं का निरीक्षण करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।.

see more..

बालोद में जमीन दलाल ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर बेच दी 1.60 एकड़ जमीन, एक गिरफ्तार

05 Jun 2026 | 8:28 PM

बालोद, 05 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर कृषि भूमि का सौदा करने और बयाना राशि लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।.

see more..

वाहन जांच के दौरान 15 लाख रुपए की स्मैक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

05 Jun 2026 | 8:08 PM

शिवपुरी, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से लगभग 15 लाख रुपए मूल्य की अवैध स्मैक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

गौवंश तस्करी के मामले में 27 गौवंश बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

05 Jun 2026 | 8:03 PM

बैतूल, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 गौवंश बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मालवाहक वाहन भी जब्त किया है।.

see more..