Friday, Sep 4 2026 | Time 19:03 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सक्ती पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्करी का भंडाफोड़

सक्ति, 09 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सक्ति जिले के हसौद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 82 गौवंश से भरे कंटेनर वाहन और एक कार को जप्त किया है। पकड़ी गई जप्ती की कुल कीमत 64 लाख 52 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्यों से संबंध रखने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी इन गौवंशों को नागपुर के बूचड़खाने ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों-पैक्स के 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी

04 Sep 2026 | 6:37 PM

रायपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में कुल 1,360 पदों पर भर्ती की अनुमति दी है।.

see more..

कैलारस शुगर फैक्ट्री फिर शुरू कराई जाएगी : मुख्यमंत्री

04 Sep 2026 | 6:36 PM

मुरैना, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कैलारस शुगर फैक्ट्री को पुनः प्रारंभ कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का बेहतर लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मुरैना में दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध संग्रहण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।.

see more..

कटनी में ट्रांसमिशन लाइन क्षमता वृद्धि का कार्य शीघ्र करें : सुनील तिवारी

04 Sep 2026 | 6:32 PM

जबलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने कटनी के 400 केवी सबस्टेशन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।.

see more..

जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा

04 Sep 2026 | 6:29 PM

बिलासपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान शुक्रवार को एक युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

मटकी फोड़ते समय मानव पिरामिड से गिरा युवक, घायल

04 Sep 2026 | 6:26 PM

छिंदवाड़ा, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दादाजी धूनी वाले मंदिर के पास रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार देर रात आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हादसा हो गया। मटकी फोड़ने के लिए बनाए गए मानव पिरामिड पर चढ़ा एक युवक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे में युवक की कमर और हाथ में चोट आई है।.

see more..