Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:39 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


रायपुर में महिला थाना के बाहर महिला ने लगाई खुद को आग

रायपुर 10 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिला थाना के बाहर बुधवार को एक महिला ने खुद को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और कार्रवाई नहीं होने से परेशान वर्षा गोस्वामी ने यह कदम उठाया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और झुलसी हुई महिला को तत्काल डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने पहुंची और खुद को आग लगाने के बाद थाना परिसर के भीतर घुस गई। उस समय थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर माना में धरना प्रदर्शन की ड्यूटी पर थीं, जिस वजह से थाने में स्टाफ की संख्या कम थी।
रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेन्द्र सिंह ने बताया कि ''महिला थाने में पारिवारिक मामलों में पहले तीन काउंसलिंग का नियम है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होती है। पीड़ित महिला का पति लगातार दो काउंसलिंग में अनुपस्थित रहा। रोज़ाना के झगड़ों से परेशान महिला की तीसरी काउंसलिंग गुरुवार को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।''
फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

लोकतंत्र के कथित चीरहरण के खिलाफ सड़क से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : जीतू पटवारी

10 Jun 2026 | 8:18 PM

भोपाल, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में आज बुधवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्तीकरण को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर आघात बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की घोषणा की।.

see more..

बस्तर में अवैध लकड़ी कटाई की न्यायिक जांच की मांग, भाकपा ने सौंपा ज्ञापन

10 Jun 2026 | 8:16 PM

कोंडागांव, 10 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कीमती वन संपदा की कथित अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के मामलों की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका के नाम उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।.

see more..

देवास में 84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:55 PM

देवास, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के देवास जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश नगर क्षेत्र से 84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों के विस्तार पर खेलो इंडिया के उप महानिदेशक से मिला हॉकी इंडिया प्रतिनिधिमंडल

10 Jun 2026 | 7:31 PM

रायपुर, 10 जून (वार्ता) खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव से हॉकी इंडिया के सह-सचिव फ़िरोज़ अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में हॉकी खेल के विकास और प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की।.

see more..

पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का समापन, 13 राज्यों के लोक एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति

10 Jun 2026 | 7:29 PM

भोपाल, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के तेरहवें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का आज यहां श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय संग्रहालय में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। महोत्सव में मध्यप्रदेश सहित 13 राज्यों के पारंपरिक एवं जनजातीय नृत्य, शिल्प एवं व्यंजन प्रदर्शित किए गए।.

see more..