More News17 Jul 2026 | 4:58 PMबैतूल, 17 जुलाई (वार्ता) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम बटकीडोह में निर्माणाधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी कमियां मिलने पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता की फील्ड स्तर पर जांच कराने के भी निर्देश दिए।.
see more.. 17 Jul 2026 | 4:54 PMबैतूल, 17 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ की जिला शाखा बैतूल ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर आगामी विधानसभा सत्र में कोटवारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाने की मांग की है।.
see more.. 17 Jul 2026 | 4:52 PMधार, 17 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला के निकट खुले स्थान पर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा नहीं की जा सकी। प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मालीवाड़ा स्थित 'चालीसा पीर परिसर' को प्रत्येक शुक्रवार जुम्मे की नमाज के लिए चिह्नित किए जाने की जानकारी दी।.
see more.. 17 Jul 2026 | 4:50 PMबैतूल, 17 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आयुष विभाग द्वारा पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आयोजित स्वर्ण प्राशन अभियान के तहत 498 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। जिले के चार केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में छह माह से 16 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया।.
see more.. 17 Jul 2026 | 4:49 PMधार, 17 जुलाई (वार्ता) मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने आरोप लगाया है कि भोजशाला परिसर के निकट नमाज की व्यवस्था के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश का स्थानीय प्रशासन ने पालन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्णय के खिलाफ वे पुनः सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।.
see more..