Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:44 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों 12 सितंबर को राशि का अंतरण

भोपाल,11 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के पेटलावद से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 320.89 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत 31 लाख से अधिक बहनों के खातों में 450 रूपये गैस रिफिल की 48 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण भी करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के 345.34 करोड़ रूपये लागत के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ रूपये के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ रूपये लागत के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन करेंगे। जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान जनजातीय वर्ग में सदियों से विद्यमान है। जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीपीएल परिवार के 11 दिव्यांग हितग्राहियों को चार पहिया पेट्रोल चलित मोटर साईकिल का वितरण भी करेंगे।
दिनेश
वार्ता
More News

निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण से कोंडागांव के 41 युवाओं का अग्निवीर में चयन

13 Jun 2026 | 5:34 PM

कोंडागांव, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने वाले 41 युवाओं के अग्निवीर में चयनित होने पर शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।.

see more..

डीएमएफटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लंबित परियोजनाओं की मांगी प्रगति रिपोर्ट

13 Jun 2026 | 5:32 PM

जगदलपुर, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) मद से स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा ने निर्माण एजेंसियों से कहा है कि अपूर्ण कार्यों में तेजी लाकर आम जनता को उनका लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।.

see more..

एनीमिया के वास्तविक कारणों की पहचान कर करें उपचार, केवल लक्ष्य पूर्ति नहीं बेहतर परिणाम पर हो फोकस : डॉ. सोनवणे

13 Jun 2026 | 5:23 PM

बैतूल, 13 जून (वार्ता) बैतूल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मिशन रानी अंतर्गत ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा कि एनीमिया की समस्या के वास्तविक कारणों की पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल लक्ष्य पूर्ति नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण स्क्रीनिंग और बेहतर उपचार परिणाम प्राप्त करना है।.

see more..

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति-विष्णुदेव साय

13 Jun 2026 | 5:23 PM

रायपुर, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय तथा निरंतर संवाद से विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।.

see more..

नेशनल ट्राइबल गेम्स फुटबॉल में सुकमा की दो खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

13 Jun 2026 | 5:21 PM

सुकमा, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले की दो महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रथम नेशनल ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए आर्थिक प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।.

see more..