Saturday, Jun 13 2026 | Time 23:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पूछताछ के लिए लाये आदिवासी युवकों से मारपीट के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बड़वानी, 12 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाये गए चार आदिवासी लोगों से मारपीट के आरोपों के चलते तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई इस मामले में जयस के प्रदर्शन के बाद हुई है।
पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाये गए चार आदिवासी युवकों के साथ मारपीट की शिकायत के चलते सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र अठोदे ,प्रधान आरक्षक दीपक सिसोदिया और आरक्षक अरविंद कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में बड़वानी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को प्राथमिक जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन 7 दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती आदिवासी युवक करण ने आरोप लगाया कि उसे तथा मनीष, भाईजन व मुकेश को एक चोरी के मामले में थाने बुलाकर लाठी से पिटाई गई थी।
पाटी थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात आदिवासी थावरिया के घर करीब 3 किलो चांदी के गहने और पचास हजार रु नगद की चोरी हुई थी। थावरिया ने बताया था कि ये चारों युवक 7 सितंबर की दोपहर उससे गणेश जी का चंदा लेने आए थे। थावरिया के चारों युवक पर चोरी का संदेह जताये जाने पर पूछताछ के लिए उन्हें थाने पर लाया गया था।
उन्होंने दावा किया कि एक युवक ने चोरी स्वीकार भी कर ली थी और अन्य तीन युवकों के नाम बताए थे। हालांकि बाद में तथ्यों की पुष्टि नहीं होने पर चारों को छोड़ दिया गया था। उन्होंने मारपीट से स्पष्ट इनकार करते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाए गए हैं, इसके अलावा पुलिस थाने के सीसीटीवी के फुटेज भी उपलब्ध हैं।
इस मामले को लेकर जयस के पदाधिकारी सक्रिय हो गए थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया था।
सं गरिमा
वार्ता
More News

असम विमान दुर्घटना में जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

13 Jun 2026 | 10:31 PM

रायपुर, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के जोरहाट में हुई विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पांच जवानों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।.

see more..

मुख्यमंत्री कल लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त करेंगे अंतरित

13 Jun 2026 | 10:27 PM

भोपाल, 13 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। इस अवसर पर वह क्षेत्र को 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।.

see more..

नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश, जुलाई में होगी कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस

13 Jun 2026 | 10:24 PM

भोपाल, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, परीक्षार्थियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है।.

see more..

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री

13 Jun 2026 | 10:21 PM

भोपाल, 13 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शनिवार को भोपाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।.

see more..

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में किसान की मृत्यु, दो युवक गंभीर

13 Jun 2026 | 10:17 PM

बैतूल, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में आज शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक किसान की मृत्यु हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..