Wednesday, May 20 2026 | Time 06:10 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सड़कों की बदहाली का आरोप कोयला खनन कंपनी पर, दो दिनों से ग्रामीणों का आंदोलन

अंतागढ़/कांकेर, 12 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर में ग्रामीणों की ओर से कोयला खनन और परिवहन के कारण सड़कों की हालात बद्तर होने का आरोप लगाते हुए पिछले दो दिनों से ‘अच्छी सड़क बनाओ फिर हैवी गाड़ियां चलाओ’ के नारे के साथ एक निजी कंपनी के 70 से ज्यादा ट्रकों को घंटों बंधक बना रखा है। ।
कोदागांव और कूहचे गांवों के लोगों ने अपने आंदोलन के तहत निजी कंपनी के भारी वाहनों को बंधक बना रखा है।
इस बीच शुक्रवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजराज नाग, जिला प्रशासन के अधिकारी और ग्रामीणों की बैठक जारी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों, निको जायसवाल कंपनी के प्रबंधक और ग्रामीणों की एक बैठक गुरुवार शाम भी हुई थी। संपन्न बैठक में समाधान नहीं निकल सका था। इसलिए आज दोबारा बैठक की जा रही है। ग्रामीणों की ओर से जिला पंचायत सदस्य ज्योति उइके आन्दोलन का नेतृत्व कर रही हैं।
सुश्री ज्योति उइके ने बताया कि गांव के सैकड़ों लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। कंपनी की हैवी गाड़ियों की वजह से सड़कें खराब हुई हैं। कंपनी प्रबंधन सड़क बनाकर कितनी भी गाड़ियां चलवाए, ओवर लोड गाड़ी चलवाए हमें दिक्कत नहीं है। लेकिन, सड़कें तो कंपनी को आवागमन के लायक बनानी ही होगी।
राज्य में खनिज संसाधनों और सीमेंट कम्पनियों की वजह से सड़कों की बद्तर हालत को लेकर ग्रामीणों को जिला प्रशासन तक शिकायतें देनी ही पड़ती है। कल भी हिंडाल्को की हैवी गाड़ियों की शिकायत जिला कलेक्टर से की गई थी।
सारथी संजय
वार्ता
More News

सेवा, समर्पण और संस्कार ही कार्यकर्ता की पहचान : हेमंत खंडेलवाल

19 May 2026 | 9:31 PM

बैतूल, 19 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बैतूल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कार भाजपा की कार्यपद्धति के मूल आधार हैं और यही गुण कार्यकर्ताओं की पहचान बनाते हैं।.

see more..

बेतवा नदी क्षेत्र में कचरा डलवाने के आरोप, प्रदूषण नियंत्रण मंडल करेगा जांच

19 May 2026 | 9:24 PM

रायसेन, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र में शहर का कचरा कथित रूप से बेतवा नदी क्षेत्र में डलवाए जाने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी व्याप्त है। मामले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने संज्ञान लेने और जिला प्रशासन को अवगत कराने की बात कही है।.

see more..

कलेक्ट्रेट परिसर में आग, ई-गवर्नेंस विभाग के दस्तावेज और सामान जला

19 May 2026 | 9:20 PM

ग्वालियर, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार शाम बिजली की डीपी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई। आग फैलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे ई-गवर्नेंस विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भी आग पहुंचने से कुछ दस्तावेजों को नुकसान हुआ है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

19 May 2026 | 8:49 PM

रायपुर, 19 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसी और दवा बिक्री से जुड़े नियमों के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर के मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के दवा व्यापारी एक दिवसीय सांकेतिक बंद में शामिल होंगे।.

see more..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश

19 May 2026 | 8:25 PM

रायपुर, 19 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बायपास का काम तत्काल प्रारंभ करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी इस दौरान मौजूद थे।.

see more..