Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

राजनांदगांव, 12 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का समापन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सांसद पाण्डेय ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा,“खेल में समर्पण और अभ्यास से ही सफलता मिलती है। आने वाला समय खिलाड़ियों का है, और भारत जल्द ही ओलंपिक की मेजबानी करेगा।”
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने खिलाड़ियों के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, पूर्व विधायक विनोद खाण्डेकर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सारथी संजय
वार्ता
More News

आईपीएस एसोसिएशन ने विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

21 Apr 2026 | 10:00 PM

भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन ने शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बैतूल खाद संकट और स्लॉट समस्या पर किसानों का घेराव

21 Apr 2026 | 9:56 PM

बैतूल, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में खाद संकट और गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..

बैतूल साइबर ठगी में युवक से 1.61 लाख ठगे

21 Apr 2026 | 9:51 PM

बैतूल, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1 लाख 61 हजार रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकारी निवासी मनोहर सिंह सोलंकी ने 19 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ भर्ती का विज्ञापन देखने के बाद दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल कर आरोपियों ने उन्हें भरोसे में लिया और नौकरी दिलाने का झांसा दिया।.

see more..

शिवपुरी स्कूल निरीक्षण में लापरवाही उजागर, डीईओ को नोटिस

21 Apr 2026 | 9:49 PM

शिवपुरी, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो शासकीय विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।.

see more..

बैंक से निकले मुनीम का पीछा कर दिनदहाड़े 24.30 लाख कैश का बैग बदमाशों ने उड़ाया

21 Apr 2026 | 9:45 PM

खरगोन, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में दिनदहाड़े 24 लाख 30 हजार रुपये की बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने बैंक से निकले मुनीम का पीछा कर कार से नकदी से भरा बैग पार कर दिया।.

see more..