Wednesday, Aug 19 2026 | Time 01:42 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

रायगढ़,12 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद रमेश द्वितीया के मंझले बेटे आतिश चौहान पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने प्रेम-प्रसंग के दौरान लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी विवाह की बात उठी, आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि युवक का उद्देश्य केवल धोखा देना था।
शिकायत दर्ज होते ही कोतरारोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आतिश चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके निवास स्थान पर दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने शहरभर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल मचा दी है।
पंकज संजय
वार्ता
More News

अस्पतालों में दवा, स्वच्छता और उपचार व्यवस्था दुरुस्त रखें-जायसवाल

18 Aug 2026 | 8:41 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, बेहतर स्वच्छता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।.

see more..

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले

18 Aug 2026 | 8:39 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। .

see more..

अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में संजीव मंडल को आजीवन सश्रम कारावास

18 Aug 2026 | 8:34 PM

अंबिकापुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। .

see more..

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

18 Aug 2026 | 8:27 PM

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को रिमझिम फुहारों के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। .

see more..

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार-साय

18 Aug 2026 | 8:25 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है तथा विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण से व्यापक रूप से जोड़ना होगा।.

see more..