Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:38 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने पर भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी

बैतूल, 13 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मेढ़ा डेम में अधिग्रहित भूमि के विशेष पैकेज का मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने समाजसेवी निखिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में राशि खातों में नहीं डाली गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, डेम का काम रुकवाएंगे और ताप्ती नदी किनारे भूख हड़ताल व जल सत्याग्रह करेंगे।
किसानों ने ज्ञापन में कहा कि शासन ने 10 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर विशेष पैकेज देने का पत्र जारी किया था, लेकिन चार साल से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। मेढ़ा डेम का काम 80 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, मगर प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने मकान-झोपड़ी और सामान ढोने के लिए 50 हजार रुपये, 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के लिए 1.36 लाख रुपये और पहले किए गए 5 लाख रुपये देने के वादे को भी पूरा करने की मांग की।
किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे मजबूरन डेम का काम रोक देंगे और तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक सभी प्रभावित किसानों को पूरी राशि उनके बैंक खातों में नहीं मिल जाती। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत टेमूरनी की सरपंच कमलाबाई धाड़से सहित चैतराम धाड़से, रामराव, सुखराम, मुन्ना, रमेश, गानू, जोहर सिंह, काशीराम, संतु, मंगलू, चेतराम, रामजी, बालकिशन, दिनेश, रामकिशोर और दादूराम शामिल थे।
सं. दिनेश
वार्ता
More News

रायपुर में गैस एजेंसी के प्रबंधक से दस लाख रुपये की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

07 Jun 2026 | 12:32 PM

रायपुर, 07 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को डीडी नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक गैस एजेंसी के प्रबंधक से मारपीट कर लगभग दस लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।.

see more..

पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में 15 दिनों में 87 अवैध और 23 धारदार हथियार जब्त किये

06 Jun 2026 | 8:05 PM

भोपाल, 06 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए राज्य पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में विगत 15 दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने अवैध हथियार निर्माण, तस्करी, विक्रय एवं उपयोग में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए 87 अवैध हथियार, 23 धारदार हथियार एवं हथियार निर्माण उपकरण जब्त किए गए हैं।.

see more..

साय ने सक्ती जिले के ठठारी में लगाई जनचौपाल, गरियाबंद में किया पौधारोपण

06 Jun 2026 | 7:45 PM

रायपुर, 06 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को सुशासन तिहार के तहत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वहीं गरियाबंद प्रवास के दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।.

see more..

मनेंद्रगढ़ में सात दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का समापन

06 Jun 2026 | 7:22 PM

मनेंद्रगढ़, 06 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में पतंजलि विश्वविद्यालय तथा भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का आज समापन हुआ। समापन समारोह में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।.

see more..

सक्ती में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

06 Jun 2026 | 7:19 PM

सक्ती, 06 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में डभरा-खरसिया मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।.

see more..