Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:15 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मानव अधिकार आयोग का 31वां स्थापना दिवस सम्पन्न, साइबर सुरक्षा और मानव अधिकार पर हुआ मंथन

भोपाल, 13 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का 31वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आज आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में ‘’साइबर सुरक्षा – मानव अधिकार’’ विषय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह, माननीय लोकायुक्त, मध्यप्रदेश ने आयोग द्वारा प्रकाशित विषय आधारित स्मारिका ‘’साइबर सुरक्षा एवं मानव अधिकार’’ का विमोचन एवं आयोग की नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री एन.एस. नप्पिनाई, विशिष्ट अतिथि कृष्ण शास्त्री पेंड्याला, कार्यकारी निदेशक पी.डब्ल्यू.सी. इंडिया तथा प्रोफेसर अतुल पाण्डेय, निदेशक राजीव गांधी साइबर लॉ सेंटर, भोपाल ने साइबर सुरक्षा एवं मानव अधिकार विषय पर प्रस्तुतिकरण एवं उद्बोधन दिया।
कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन ने कहा कि हमारे व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा, निजता और मानव अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा है। इंटरनेट ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मंच दिया है लेकिन साइबर बुलिंग, फेक न्यूज और ऑनलाइन शोषण गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने युवा प्रतिभाओं तेजस्वी मनोज और रॉल जॉन अजु का उल्लेख करते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है।
इस अवसर पर आयोग के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन और उप सचिव डी.एस. परमार ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता सिंह ने किया। स्थापना दिवस समारोह में आयोग के पूर्व पदाधिकारीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण, विधि संकाय के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनेश
वार्ता
More News

होली के दिन युवती से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

06 Mar 2026 | 8:54 PM

कोंडागांव, 06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ में कोंडागांव जिले के ईरागांव में होली के त्योहार के दिन 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।.

see more..

बस्तर की लखपति दीदियाँ अब बनेंगी व्यापार की मालकिन

06 Mar 2026 | 8:37 PM

जगदलपुर, 06 मार्च (वार्ता) ग्रामीण भारत के आर्थिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब बस्तर जिले के सभी जनपद स्तरों सहित 28 संकुल स्तरीय संगठनों और 551 ग्राम संगठनों में 20 से 25 हजार महिलाओं ने डिजिटल माध्यम से 'शी वूमेन मार्ट फॉर रूरल वूमेन लेड इंटरप्राइजेज' वेबिनार में शिरकत की।.

see more..
मोदी की समझौतावादी नीतियों के कारण कमजोर हुई विदेश नीति: खरगे-राहुल

मोदी की समझौतावादी नीतियों के कारण कमजोर हुई विदेश नीति: खरगे-राहुल

06 Mar 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने फैसले हमेशा खुद लिए हैं लेकिन इधर जिस तरह से अमेरिका के इशारों पर काम हो रहा है उससे लगता है कि हम अपनी कूटनीतिक की गौरवशाली परंपरा को खो रहे हैं। श्री खरगे ने कहा "भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय संप्रभुता गंभीर खतरे में है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।

see more..

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप, बिजली उपभोक्ताओं के लिए दरें तीन गुना मंहगी

06 Mar 2026 | 7:59 PM

रायपुर,06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर बिजली बिलों ने आम जनता का जीवन मुश्किल कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 400 यूनिट तक बिजली छूट की योजना बंद करने और स्मार्ट मीटर लगाने के बाद लोगों के बिल तीन गुना तक बढ़ गए हैं।.

see more..

आदिवासी विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का नियंत्रण बदलने का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

06 Mar 2026 | 7:12 PM

बीजापुर,06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने आदिवासी विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) का प्रशासनिक नियंत्रण आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापान सौंपकर इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।.

see more..