Monday, May 11 2026 | Time 17:58 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भिण्ड में छोटे भाई ने की बडे भाई की हत्या

भिण्ड, 14 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के रौन थाना क्षेत्र के जैतपुरा मढ़ी गांव में शराब का सेवन करने से मना करने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रौन के जैतपुरा मढ़ी गांव का निवासी 57 वर्षीय उदयवीर राजावत शनिवार देर रात अपने घर पर शराब पी रहा था। तभी उसका बडा भाई जगवीर सिंह घर पहुंचा और उसे शराब का सेवन करने से रोका। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और उदयवीर ने धारदार हथियार से जगवीर पर हमला कर दिया।
इस घटना में बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। आज सुबह मृतक का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
रौन थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
सं हरपाल संजय
वार्ता
More News

नारायणपुर में 'माड़ मैत्री' अभियान शुरू, सामुदायिक पुलिसिंग और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्संयोजन पर जोर

11 May 2026 | 5:31 PM

नारायणपुर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, समन्वय एवं सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस ने सोमवार को "माड़ मैत्री" अभियान का शुभारंभ किया।.

see more..

फायरिंग मामले में ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

11 May 2026 | 5:08 PM

आगरमालवा, 11 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मगीशपुर में गत पांच मई को हुई फायरिंग की घटना में नामजद आरोपियों के परिजनों ने आज पुलिस थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की।.

see more..

कांकेर में 'सोमनाथ संवाद' का आयोजन, विरासत संरक्षण पर हुई विशेष संगोष्ठी

11 May 2026 | 4:50 PM

कांकेर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गढ़िया पहाड़ स्थित मेलाभाठा के रियासतीकालीन कंकालीन मंदिर परिसर में सोमवार को 'सोमनाथ संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।.

see more..

प्रदेश ने चीतों को परिवार का हिस्सा बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

11 May 2026 | 4:46 PM

भोपाल, 11 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की धरती ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें पुनर्स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है और अब वे प्रदेश के परिवार का हिस्सा बन गए हैं।.

see more..

घोर नक्सल प्रभावित रहे पहुँचविहीन गांव उसकेवाया तक पहुंची सुशासन तिहार 2026 की सुविधा

11 May 2026 | 4:31 PM

सुकमा, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत प्रशासन द्वारा गांव-गांव शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। .

see more..