Wednesday, Aug 19 2026 | Time 14:19 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भिण्ड में खाद की किल्लत पर किसानों का गुस्सा फूटा, कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी

भिण्ड, 15 सितम्बर(वार्ता) खाद वितरण की अव्यवस्था को लेकर आज सोमवार को भिण्ड शहर के किसानों ने बाईपास भरौली रोड पर चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुआ किसानों का आंदोलन देर शाम तक जारी रहा।
किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें खाद के टोकन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन उन पर अक्टूबर माह की तारीख दर्ज है। किसानों का कहना था कि जब टोकन आज बांटे जा रहे हैं तो खाद भी तुरंत उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
धरना स्थल पर किसानों ने सड़क पर चटाई बिछाकर कब्जा कर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दीं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आंदोलनकारी किसानों ने कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि आज ही खाद का वितरण किया जाए।
किसानों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में गड़बड़ी सरकार की नाकामी है। यदि किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। हालांकि किसानों ने उनका विरोध करते हुए साफ कहा कि वे किसी भी तरह की समय सीमा स्वीकार नहीं करेंगे।
वही दोपहर बाद कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया भी आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सहकारी समितियों और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और खासतौर पर सहकारी समिति के डीएमओ अमित गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए।
वही किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें समय पर खाद नहीं मिली तो खरीफ फसल चौपट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन बार-बार स्थान बदलकर वितरण और टोकन प्रणाली लागू कर केवल किसानों को भ्रमित कर रहा है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खाद वितरण की प्रक्रिया सुचारू होगी। लेकिन किसानों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें खाद नहीं मिलेगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
सं. दिनेश
वार्ता
More News

ड्यूटी के दौरान एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारी

19 Aug 2026 | 2:00 PM

भोपाल, 19 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में ड्यूटी के दौरान एसएसबी के 35 वर्षीय जवान संदीप खरमटे ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।.

see more..

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की 47 नवीन एफओसी टीमों से बिजली संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण

19 Aug 2026 | 1:56 PM

भोपाल, 19 अगस्त (वार्ता) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ता सेवाओं को अधिक सुदृढ़, सुगम और प्रभावी बनाने के लिए कई पहल की हैं। कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब 1912 के साथ 0755-4314165 पर भी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी।.

see more..

भूमि आवंटन में देरी से प्रभावित न हों स्कूल-छात्रावास निर्माण, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

19 Aug 2026 | 1:53 PM

बैतूल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन में देरी के कारण स्कूल और छात्रावास जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।.

see more..

यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी के लिए 100 विद्यार्थियों का होगा चयन

19 Aug 2026 | 1:52 PM

बैतूल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से 100 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।.

see more..

लोकायुक्त पुलिस ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला सहकारी बैंक के सीईओ को किया गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 1:49 PM

सतना, 19 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना में लोकायुक्त पुलिस रीवा ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा (के.सी. शर्मा) को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।.

see more..