Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:53 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को - मुख्यमंत्री

रायपुर, 17 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

भूपेश पर भाजपा के पोस्टर से सियासी घमासान, बैज का पलटवार

06 Sep 2026 | 2:15 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में पोस्टर को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया, जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है।.

see more..

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के सात नए मामले, एक माह में 33 संक्रमित

06 Sep 2026 | 2:14 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन्फ्लुएंजा ए/एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) का संक्रमण जारी है। जिले में 6 सितंबर को सात नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी नए मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।.

see more..

सुकमा पुलिस की अपील पर ए.आर. रहमान ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

06 Sep 2026 | 2:13 PM

सुकमा, 06 सितंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार ए.आर. रहमान ने सुकमा पुलिस की विशेष अपील पर साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए आमजन से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है।.

see more..

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एमपी निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:59 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देने के लिए मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में अत्याधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि मध्यप्रदेश देश के उभरते सेमीकंडक्टर तंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।.

see more..

सुरक्षित सफर और हरित परिवहन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:58 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सुरक्षित सफर और हरित परिवहन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 11 एवं 12 सितंबर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा।.

see more..