Monday, Aug 17 2026 | Time 16:33 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मुख्यमंत्री ने मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

रायपुर, 17 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

नागपंचमी पर पूजा करते समय महिला को सांप ने डसा, सपेरा गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 3:55 PM

देवास, 17 अगस्त (वार्ता) नागपंचमी के अवसर पर आज सोमवार को देवास के विकास नगर में नाग पूजा के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपेरे को पकड़ लिया है और उसके पास से सांप बरामद कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया है।.

see more..

सहायक अभियंता और लाइनमैन 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 3:10 PM

जबलपुर, 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने आज सोमवार को जबलपुर जिले के कटंगी में तीन एचपी के स्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता और लाइनमैन को रंगे हाथों पकड़ा।.

see more..

नर्सिंग छात्रों का भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन

17 Aug 2026 | 2:53 PM

भोपाल, 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने आज सोमवार को राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और न्यायिक प्रक्रिया के कारण पिछले करीब छह वर्षों से प्रभावित हो रहे भविष्य को लेकर नाराजगी जताई तथा मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।.

see more..

भोपाल में ई-वेस्ट के निपटारे पर एनजीटी में सुनवाई, 31 अगस्त को अगली तारीख

17 Aug 2026 | 2:48 PM

भोपाल, 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण और अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में आज सोमवार को सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को भोपाल स्थित एनजीटी की केंद्रीय क्षेत्रीय पीठ में होगी।.

see more..

शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी

17 Aug 2026 | 2:41 PM

भोपाल 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, दक्षता, कार्यकुशलता और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी प्रदान की गई है।.

see more..