Sunday, Mar 15 2026 | Time 19:37 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पीएम मित्रा पार्क से देश के टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई ऊर्जा, पांच एफ पर होगा काम : मोदी

भैंसोला (धार), 17 सितंबर (वार्ता) टेक्सटाइल उद्योग के लिए क्रांति समझे जा रहे देश के पहले 'पीएम मित्रा' पार्क की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि विश्वकर्मा जयंती के दिन हो रही इस बड़ी औद्योगिक शुरुआत से भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी।
श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला में अपनी तरह के इस पहले पार्क की आज आधारशिला रखी। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर समेत राज्य के मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के दिन ये शुरुआत हो रही है। सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का आज शिलान्यास हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। किसान को उसकी उपज का यही मूल्य मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मित्रा पार्क से सबसे बड़ा लाभ युवक-युवतियों को होगा। उन्हें रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में महेश्वर के वस्त्रों की अपनी परंपरा है। देवी अहिल्या बाई ने उन्हें नया आयाम दिया। अभी देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती मनाई गई है। सरकार पीएम मित्रा पार्क के जरिए देवी अहिल्या की विरासत को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि यहां बुनाई के लिए जरूरी सामान, कपास और रेशम आसानी से मिलेगा। क्वालिटी चेक आसानी से होगी। उत्पादों की बाजार तक पहुंच बढ़ेगी। यहां स्पिनिंग, डिजाइनिंग, प्रोसेसिंग और निर्यात होगा। दुनिया के बाजार में धार चमकने वाला है।
श्री मोदी ने कहा कि सरकार टेक्सटाइल के लिए पांच एफ 'फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन' पर काम कर रही है। इस पार्क में 1300 एकड़ से ज्यादा जमीन 80 से ज्यादा इकाइयों को आवंटित भी कर दी गई है। इनसे लगभग तीन लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लागत कम होगी, उत्पाद सस्ते बनेंगे। ऐसे अभी देश में छह और पार्क बनेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती है। विश्वकर्मा बंधु 'मेक इन इंडिया' अभियान की ताकत हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना ने लाखों लोगों की मदद की है। उन्हें स्किल ट्रेनिंग मिली है। इस योजना का लाभ उन्हें मिला है, जिन्हें दशकों तक अनदेखा किया गया। उनके पास हुनर था पर पिछली सरकारों के पास उनके लिए कोई योजना नहीं थी।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जो पिछड़ा है, वो हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
गरिमा
वार्ता
More News

बीरनपुर कांड पर बनी फिल्म “बीरनपुर फाइल्स” जल्द होगी रिलीज, पत्रकारों के लिए 21 मार्च को विशेष स्क्रीनिंग

15 Mar 2026 | 6:01 PM

रायपुर, 15 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के चर्चित बीरनपुर कांड पर आधारित फिल्म “बीरनपुर फाइल्स” अब दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। सेंसर बोर्ड की आवश्यक औपचारिकताओं के कारण लंबे समय से अटकी यह फिल्म अब रिलीज के लिए हरी झंडी पा चुकी है। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।.

see more..

नक्सली स्मारकों को ढहाया गया भारी मात्रा में आईईडी बरामद

15 Mar 2026 | 5:23 PM

कांकेर,15 मार्च (वार्ता)छत्तीसगढ में कांकेर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चल रहे अभियान के तहत हापाटोला और बिनगुण्डा के घने जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। ये स्मारक पूर्व में मारे गए नक्सलियों की याद में बनाए गए थे और इन्हें नक्सली प्रचार-प्रसार और रैली के लिए इस्तेमाल करते थे।.

see more..

छत्तीसगढ़ : रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

15 Mar 2026 | 5:11 PM

बलरामपुर-रामानुजगंज, 15 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि सप्लाई को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि ईरान से गैस सिलेंडर लेकर दो जहाज रवाना हो चुके हैं, जिससे प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं आएगी।.

see more..

मार्च में ही अप्रैल–मई जैसी तपिश, राजनांदगांव सबसे गर्म; कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

15 Mar 2026 | 5:08 PM

रायपुर, 15 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।.

see more..

मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी का खुलासा, 16 आईफोन बरामद – दो आरोपी गिरफ्तार

15 Mar 2026 | 4:52 PM

रायगढ़, 15 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में स्थित रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में बीते दिनों हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..