Saturday, Jun 6 2026 | Time 12:57 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ में वोटर अधिकार यात्रा राजनांदगांव पहुंचेगी

रायपुर 17 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' आज पाली, रतनपुर, मुंगेली, बेमेतरा और तखतपुर से होते हुई राजनांदगांव पहुंचेगी।
यह यात्रा कल रायगढ़ से शुरू हुयी थी। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के काम में लगे हैं।
यात्रा में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रहे और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल हुए हैं। रतनपुर में माँ महामाया मंदिर में माता जी का दर्शन करने के बाद यात्रा आगे बढ़ी है। मुंगेली और बेमेतरा में कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित सभाओं में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है।
इस दौरान "वोट चोर गद्दी छोड़" जैसे नारों के साथ मशाल रैली निकाली गई है। सभा स्थलों पर फ्लैक्स लगाए गए हैं,जहाँ आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज किया है।सचिन पायलट ने भी कई स्थानों पर खुद हस्ताक्षर कर इस अभियान को बढ़ावा दिया है।
श्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण के दौरान कहा, "यह यात्रा लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।"
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

फायर एनओसी पर घिरी नगर पालिका, 77 भवनों को नोटिस के बाद उठे कार्रवाई पर सवाल

06 Jun 2026 | 12:39 PM

बैतूल, 06 जून (वार्ता) दिल्ली में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद देशभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है लेकिन बैतूल नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल के घेरे में हैं। शहर में फायर एनओसी के बिना संचालित हो रहे 77 भवनों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अब तक केवल 30 भवन संचालकों ने ही अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।.

see more..

भिण्ड में नाबालिंग का अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

06 Jun 2026 | 12:34 PM

भिण्ड 06 जून (वार्ता) मध्यप्रदेष के भिण्ड जिले के गोहद स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही पीड़िता को मानसिक एवं शारीरिक क्षति की भरपाई के लिए चार लाख रुपए सहायता राशि प्रदान करने का आदेश दिया है।.

see more..

फर्जी महिला को असली बताकर हड़पी जमीन, शाहपुर पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को दबोचा

06 Jun 2026 | 12:23 PM

बैतूल, 05 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन हड़पने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी महिला को असली भूमि स्वामी बताकर हकत्यागनामा तैयार कराने और जमीन अपने नाम दर्ज कराने का आरोप है।.

see more..

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संचार विभाग में नई नियुक्तियां कीं, 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ता घोषित

06 Jun 2026 | 11:15 AM

रायपुर, 05 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन के संचार तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचार विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति तथा प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पांच मुख्य प्रवक्ताओं और तीन वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है। जिसकी जानकारी आज कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने मीडिया को दी। .

see more..

एमसीबी में 565 किलो गांजा बरामद, पुलिस नाकेबंदी देख दो वाहन छोड़ फरार हुए तस्कर

06 Jun 2026 | 8:09 AM

मनेन्द्रगढ़, 06 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 565 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस की नाकेबंदी देखकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 56.50 लाख रुपये बताई गई है।.

see more..