Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:58 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: 31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच

रायपुर 03 अक्टूबर ( वार्ता ) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं।
विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। यह इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं। यह सहभागिता अभियान के उस मूल विचार को सशक्त करती है, जिसके अनुसार जब महिला स्वस्थ होती है, तभी पूरा परिवार और समाज सशक्त बनता है।
इन शिविरों में महिला स्वास्थ्य, पोषण और अनीमिया जांच को विशेष प्राथमिकता दी गई। इस दौरान पाँच लाख से अधिक लोगों की अनीमिया जांच की गई। यह न केवल जांच की व्यापकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार महिलाओं में खून की कमी जैसी पुरानी समस्या के समाधान हेतु ठोस कदम उठा रही है। शिविरों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, बच्चों का टीकाकरण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, टीबी, कैंसर और सिकल सेल जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग को भी शामिल किया गया। परिणामस्वरूप 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, 2.72 लाख लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग हुई, 3.72 लाख लोगों की टीबी जांच की गई और 67 हजार से अधिक बच्चों को टीके लगाए गए।
अभियान अंतर्गत महिला स्वास्थ्यकर्मियों और विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की महत्ता, स्वच्छता और जीवनशैली में सुधार जैसे विषयों पर परामर्श दिया। यह पहल उपचार से आगे बढ़कर समय रहते रोगों की पहचान और रोकथाम की दिशा में भी कारगर सिद्ध हो रही है। लगभग 13 लाख लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि यह अभियान केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सोच बदलने का प्रयास भी है।
अभियान की व्यापकता का अनुमान इस तथ्य से भी लगाया जा सकता है कि इसे नवरात्रि महोत्सव से जोड़कर महिला स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण की अभिनव पहल की गई। राज्य के विभिन्न जिलों में नवरात्रि के दौरान माता पंडालों और गरबा स्थलों पर हजारों महिलाओं ने ‘स्वस्थ नारी–सुरक्षित परिवार’ का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महिलाओं को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।
राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा है। इस दौरान 36,186 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड वितरित किए गए, जिससे अब उन्हें उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं तक निःशुल्क पहुंच मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ का यह अभियान केवल स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का एक मॉडल बनकर उभर रहा है। गांव-गांव और दूरस्थ अंचलों तक पहुँचते हुए यह पहल दर्शाती है कि जब नीतियां ज़मीन पर उतरती हैं, तो बदलाव केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि जीवन के हर स्तर पर दिखाई देता है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

भूपेश पर भाजपा के पोस्टर से सियासी घमासान, बैज का पलटवार

06 Sep 2026 | 2:15 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में पोस्टर को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया, जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है।.

see more..

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के सात नए मामले, एक माह में 33 संक्रमित

06 Sep 2026 | 2:14 PM

दुर्ग, 06 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन्फ्लुएंजा ए/एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) का संक्रमण जारी है। जिले में 6 सितंबर को सात नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी नए मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।.

see more..

सुकमा पुलिस की अपील पर ए.आर. रहमान ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

06 Sep 2026 | 2:13 PM

सुकमा, 06 सितंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार ए.आर. रहमान ने सुकमा पुलिस की विशेष अपील पर साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए आमजन से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है।.

see more..

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एमपी निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:59 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देने के लिए मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में अत्याधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि मध्यप्रदेश देश के उभरते सेमीकंडक्टर तंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।.

see more..

सुरक्षित सफर और हरित परिवहन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:58 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सुरक्षित सफर और हरित परिवहन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 11 एवं 12 सितंबर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा।.

see more..