Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पावर प्लांट में बड़ा हादसा - दो मजदूरों की मौत, सात घायल

सक्ती,08 अक्टूबर ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के आर.के.एम. पावर प्लांट में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट में सफाई कार्य के दौरान मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट का चैन अचानक टूट गया, जिससे लिफ्ट नीचे गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया है। मृतक मजदूरों की पहचान झारखंड निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी मजदूर प्लांट के ऊपरी हिस्से में सफाई कार्य के लिए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है ।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

गोंदवारा में रेलवे लाइन पर लोहे का पाइप रखने का मामला, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

19 Aug 2026 | 11:56 AM

रायपुर, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गोंदवारा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के बीच रेलवे लाइन पर लोहे का पाइप रखकर रेल आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।.

see more..

युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

19 Aug 2026 | 11:26 AM

रायपुर, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।.

see more..

एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

19 Aug 2026 | 11:24 AM

बलौदाबाजार, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। .

see more..

नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात को बेचने का आरोप, पिता-बुआ समेत छह गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 11:11 AM

रायपुर, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग के कथित यौन शोषण और उसके नवजात शिशु को बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता और बुआ सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।.

see more..

बिलासपुर में चलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकले सवार

19 Aug 2026 | 10:44 AM

बिलासपुर, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास रिंग रोड पर मंगलवार रात चलती टाटा सफारी कार में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल वाहन सड़क किनारे रोक दिया और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। .

see more..