Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:55 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


संघ प्रचारक से पुलिसकर्मी का अभद्र व्यवहार, भड़के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

सीहोर, 08 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय पर माहौल उस वक्त गरम हो गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आगामी पथ संचलन की तैयारी कर रहे प्रचारक शाश्वत सक्सेना से कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई कुशलेंद्र सिंह ने अभद्र व्यवहार किया।
कल देर रात की इस घटना की खबर फैलते ही आरएसएस, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकजुट होकर कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली का घेराव करते हुए लगभग दो घंटे तक नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि एसआई पर एफआईआर दर्ज की जाए और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाए, क्योंकि उन्हें शक था कि वह ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में था।
स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने संघ प्रचारकों से बात की और एसआई कुशलेंद्र सिंह के व्यवहार के लिए खेद जताते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। आदेश मिलते ही एसआई कुशलेंद्र सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया। यह निर्णय होते ही माहौल शांत हुआ।
श्री यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसआई कुशलेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास कायम रहे, यही हमारा उद्देश्य है। किसी भी अधिकारी द्वारा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सं गरिमा
वार्ता
More News

समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार होगा नीति निर्माण : डॉ. मोहन यादव

13 Jun 2026 | 7:18 PM

भोपाल, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समान नागरिक संहिता के संबंध में नीति निर्माण जनसामान्य से प्राप्त सुझावों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर नीति निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है और प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक संख्या में अपने सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।.

see more..

साइबर ठगी की रकम से खरीदे गए सोने के सिक्के, सर्राफा व्यापारी का खाता सीज

13 Jun 2026 | 7:16 PM

ग्वालियर, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सर्राफा व्यापारी साइबर अपराधियों की चालाकी का शिकार हो गया। ठग ने ऑनलाइन भुगतान कर दो तोले के सोने के सिक्के खरीद लिए, लेकिन बाद में पता चला कि भुगतान के लिए उपयोग की गई राशि साइबर ठगी से प्राप्त की गई थी। इसके बाद व्यापारी का बैंक खाता सीज कर दिया गया।.

see more..

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विरोध के दौरान हिरासत में लिए गए एनएसयूआई कार्यकर्ता

13 Jun 2026 | 7:13 PM

भोपाल, 13 जून (वार्ता) राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार सहित कई कार्यकर्ताओं को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध के लिए जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।.

see more..

कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर पटवारी निलंबित

13 Jun 2026 | 6:50 PM

मुरैना, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में फार्मर आईडी निर्माण और संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर एक पटवारी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।.

see more..

अवैध रेत खनन पर सख्ती, ग्राम कोटवारों को बनाया गया विशेष पुलिस अधिकारी

13 Jun 2026 | 6:46 PM

मुरैना, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने विभिन्न ग्रामों के कोटवारों को उनके कार्यक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) नियुक्त किया है।.

see more..