Monday, Aug 17 2026 | Time 04:08 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोपाल में 9 से 15 अक्टूबर तक होगी ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप

भोपाल, 8 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में 9 से 15 अक्टूबर तक ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग दो हजार निशानेबाज़ भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता उन नए खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है जो शूटिंग खेल की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग स्कोर (एमक्यूएस) हासिल कर सकेंगे।
प्रतियोगिता की मेज़बानी मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग और राज्य राइफल संघ संयुक्त रूप से कर रहे हैं। आयोजन के लिए राज्य शूटिंग अकादमी को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप नई प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का उत्कृष्ट अवसर है। मध्यप्रदेश गर्व के साथ इस आयोजन की मेज़बानी कर रहा है।”
दिनेश
वार्ता
More News

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी : वर्मा

16 Aug 2026 | 7:21 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को कहा कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए राज्य के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।.

see more..

खनिजों पर कर लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित करना छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ : बैज

16 Aug 2026 | 7:03 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का विरोध करते हुए रविवार को कहा कि इससे खनिज संपदा पर कर लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित होंगे और छत्तीसगढ़ जैसे खनिज उत्पादक राज्यों के आर्थिक हित प्रभावित होंगे।.

see more..

बालिका छात्रावास में साइबर जागृति अभियान, छात्राओं को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

16 Aug 2026 | 6:49 PM

कोंडागांव, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में उरंदाबेड़ा पुलिस ने रविवार को बालिका छात्रावास उरंदाबेड़ा में जन चौपाल आयोजित कर छात्राओं को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।.

see more..

राष्ट्रपति पदक से 12 पुलिसकर्मी सम्मानित, रामावतार और अर्चना की सेवाएं बनीं मिसाल

16 Aug 2026 | 6:48 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इन पदकों की घोषणा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी।.

see more..

पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

16 Aug 2026 | 6:46 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया।.

see more..