Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:06 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


दंतेवाड़ा के नवगुरुकुल में स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग एवं स्कूल ऑफ बिजनेस के नए सत्र का शुभारंभ

दंतेवाड़ा,08 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नवगुरुकुल के जावंगा परिसर में मंगलवार को स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग एवं स्कूल ऑफ बिजनेस (बैच 2025) के नए सत्र का बुधवार को शुभारम्भ हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि नवगुरुकुल ने सिद्ध किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। इस अवसर पर विधायक अटामी ने कहा, "दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र में भी हमारे बच्चे आधुनिक तकनीक, कोडिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जो जिले के लिए गर्व की बात है। यह संस्था युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में प्रेरित कर रही है।"
जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयंत नाहटा ने बताया कि नवगुरुकुल की वर्तमान बैठने की क्षमता 100 छात्रों और 50 छात्राओं की है। उन्होंने कहा, "यहां विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स, भाषा शैली, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।"
कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और नवगुरुकुल की शिक्षण टीम के सदस्यों ने भाग लिया। संस्था ने पिछले दो वर्षों में लगातार प्रगति की है और इसी साल स्कूल ऑफ बिजनेस कोर्स की भी शुरुआत की है, जिसमें 50 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सारथी, संतोष
वार्ता
More News

सुरक्षित सफर और हरित परिवहन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

06 Sep 2026 | 1:58 PM

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सुरक्षित सफर और हरित परिवहन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 11 एवं 12 सितंबर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा।.

see more..

कर्ज और काम की चिंता के बीच युवक ने फांसी लगाई

06 Sep 2026 | 1:56 PM

बैतूल, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा की अस्पताल कॉलोनी में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

ट्रेन से गिरकर बिहार के यात्री की मौत

06 Sep 2026 | 1:54 PM

बैतूल, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए बिहार के 40 वर्षीय यात्री की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के बीघा गांव निवासी भोला पासवान के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे के साथ दानापुर से बेंगलुरु जा रहा था।.

see more..

अगस्त माह में बैतूल में 1,235 यूनिट रक्त संग्रहित

06 Sep 2026 | 1:52 PM

बैतूल, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अगस्त 2026 में जिले में कुल 1,235 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इनमें विभिन्न स्थानों पर आयोजित 13 रक्तदान शिविरों से 942 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।.

see more..

सरकारी कॉलेजों में 5,524 सीटें खाली, दाखिले का संकट

06 Sep 2026 | 1:48 PM

बैतूल, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शासकीय महाविद्यालयों में इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी 35 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग की करीब चार महीने चली प्रवेश प्रक्रिया और कई चरणों के बाद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिए जाने के बावजूद 31 अगस्त तक जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर की कुल 15,735 सीटों में से 10,211 पर ही प्रवेश हो सके।.

see more..