Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:25 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

जशपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जशपुर पुलिस ने थाना कुनकुरी क्षेत्र में ऑपरेशन आघात के तहत 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सुखबासु पारा निवासी जीतू उर्फ डैनी (30) गड़ाकाटा क्षेत्र की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस दल ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दुर्गा पंडाल के समीप संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके पास से दो प्लास्टिक की ज़रकीनों में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
आरोपी के पास शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुष्टि की कि नशे के व्यापार के विरुद्ध ऑपरेशन आघात जारी रहेगा।
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..