Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:39 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कांग्रेस घुसपैठियों के माध्यम से वोट बैंक बनाने का कर रही है प्रयास-विजय शर्मा

रायपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि, "कांग्रेस घुसपैठियों के माध्यम से वोट बैंक बनाने का प्रयास कर रही है।"
उन्होंने कहा, "जो घुसपैठिये इनके प्रिय होते हैं, उन्हें कांग्रेस खुद लाती है। मैंने देखा है रायपुर में जिनका नाम था, उन्होंने कवर्धा में भी नाम जुड़वा लिए हैं।"
इस आरोप के जवाब में कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा, "देश में बारह सालों से प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री जैसे जिम्मेदार पदों पर भाजपा के नेता सुशोभित हैं। ऐसे में घुसपैठिए देश के हृदय स्थल छत्तीसगढ़ में आ कैसे जाते हैं, यह सवाल हमने गृहमंत्री विजय शर्मा से कई बार पूछा है, जिसका वो जवाब नहीं दे पाते हैं।"
श्री शुक्ला ने आगे कहा, "घुसपैठिए भाजपाइयों के ही प्रिय हैं। हमें घुसपैठियों के विषय में ज्यादा रुचि नहीं है। घुसपैठिए कहीं भी हों, उन्हें निकाल बाहर किया जाना चाहिए।"
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..