Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


एसईसीएल में 51वां कोल इंडिया स्थापना दिवस का आयोजन

बिलासपुर, 01 नवंबर (वार्ता) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में शनिवार को ‘51वां कोल इंडिया स्थापना दिवस’ एवं ‘25वां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार रहे। इस अवसर पर एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, महिला कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वश्री जयकुमार एवं सुनील कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कोल इण्डिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य की विकास यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कोल इण्डिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोल इण्डिया और छत्तीसगढ़ अपने स्थापना काल से ही देश एवं प्रदेश की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जहाँ कोल इण्डिया अपने स्थापना काल से ही देश को उर्जा आपूर्ति कर रहा है वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के सीधे, सरल, मिलनसार निवासियों के बलबूते चहुमुखी विकास कर रहा है।
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में एसईसीएल का प्रमुख योगदान है । गेवरा और कुसमुण्डा जैसी विश्व की प्रमुख खदानें इसी छत्तीसगढ़ की धरती पर स्थित हैं, जो इस राज्य की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। एसईसीएल दवारा छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन के साथ-साथ यहाँ के निवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, मुलभूत सुविधाओं के लिए विविध कार्य किए जाते है।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा तथा ‘खनिक प्रतिमा’ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा कोल इंडिया ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप, राज्य की माटी, मानचित्र, हल एवं धान की बाली की पूजा अर्चना भी की गई।
कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) शेख जाकिर हुसैन द्वारा निभाया गया।
सं संजय
वार्ता
More News

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..

ग्वालियर में 101वें तानसेन समारोह का भव्य शुभारंभ

15 Dec 2025 | 10:24 PM

ग्वालियर, 15 दिसंबर (वार्ता) संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में 101वें तानसेन संगीत समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पं. राजा काले (मुंबई) को वर्ष 2024 तथा विश्वविख्यात संतूर वादक पं. तरुण भट्टाचार्य (कोलकाता) को वर्ष 2025 के तानसेन अलंकरण से विभूषित किया गया। वहीं मण्डलेश्वर की साधना परमार्थिक संस्थान समिति को वर्ष 2024 और ग्वालियर की रागायन संगीत समिति को वर्ष 2025 का राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया गया।.

see more..

गौवंश तस्करी पर मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई, इस माह 96 गौवंश सहित 134 पशु मुक्त

15 Dec 2025 | 10:19 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इस माह अब तक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सक्रिय, समन्वित और तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप 96 गौवंश और 38 अन्य पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया है।.

see more..