Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:34 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


10,001 परिवारों ने घरों में किया गृह प्रवेश,मोदी ने वर्चुअली प्रवेश करवाया

अम्बिकापुर, 01 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के कुल 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। इनमें सरगुजा जिले के 10,001 हितग्राही भी शामिल रहे।
सरगुजा जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के अंतर्गत अम्बिकापुर में 2126, बतौली में 1082, लखनपुर में 2219, लुण्ड्रा में 1174, मैनपाट में 993, सीतापुर में 1165 तथा उदयपुर में 1242 ग्रामीण परिवारों ने अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया।
कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल की ओर से जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत कोरिमा में हितग्राही गोविंदा कोरवा एवं ग्राम पंचायत पटोरा में हितग्राही संकुती के नवीन आवास का गृह प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर हितग्राहियों ने पारंपरिक विधि-विधान से दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली और साज-सज्जा के साथ नए घर में प्रवेश किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को आभार पत्र एवं ‘खुशियों की चाबी’ भेंट की गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें अपने सपनों का घर और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की ग्रामीण आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में चिन्हित किया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हो रहा है।
सारथी संजय
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..