Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:32 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मोदी की गारंटी फेल, उनके पास जनता के सवालों का जवाब नहीं : बैज

रायपुर, 01 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी फेल हो गई है और यह बात अब खुद श्री मोदी को भी मालूम है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से कांग्रेस द्वारा पूछे गए 21 सवालों में से किसी का भी जवाब नहीं दे पाए।
श्री बैज ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिन वादों के साथ जनता से ‘मोदी की गारंटी’ के नाम पर वोट मांगे थे, वे आज भी अधूरे हैं। भाजपा ने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन इन वादों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मंच से एक लाख युवाओं को रोजगार देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और 100 दिन में 2.5 लाख संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी दी थी, लेकिन अब तक इन घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ है।
श्री बैज ने कहा कि राज्य की लगभग 1.25 करोड़ विवाहित महिलाओं को हर माह 1000 रुपये ‘महतारी वंदन’ योजना के तहत देने का वादा भी अधूरा है। आधे से भी कम महिलाओं को इसका लाभ मिल पा रहा है। इसके अलावा बिजली बिलों में बढ़ोतरी, हसदेव और तमनार क्षेत्रों के जंगलों की कटाई, अवैध शराब बिक्री और महादेव ऐप के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री मौन रहे।
उन्होंने प्रधानमंत्री के नवा रायपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा,“मोदी दिखावे के लिए एक पेड़ लगाते हैं, जबकि उनकी डबल इंजन सरकार के संरक्षण में प्रदेश के हसदेव और तमनार में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। क्या एक पेड़ लगाकर आप हजारों पेड़ों की भरपाई कर सकते हैं?”
श्री बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाब न देने से यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पास न तो जनता के सवालों का उत्तर है और न ही अपने वादों को निभाने की कोई ठोस योजना।
सारथी संजय
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..