Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:08 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


एमसीयू भवन से गिरे छात्र की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 28 चोटों के निशान

भोपाल, 02 नवम्बर (वार्ता) माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) की तीसरी मंजिल से गिरने से मास कम्युनिकेशन के प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यांश चौकसे की मौत हो गई। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को रायसेन स्थित उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह दिव्यांश क्लास से ब्रेक लेकर बालकनी की ओर गया था, तभी वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। साथी छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे हजेला अस्पताल और बाद में अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं लिए जा सके थे। साथी छात्रों ने बयान में कहा कि दिव्यांश खेलते समय गलती से रेलिंग फांदने पर नीचे गिर गया था। पुलिस ने सभी संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्यांश के शरीर पर 28 चोटों के निशान मिले हैं। सिर और जबड़े की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। उसके बड़े भाई मनोज चौकसे ने बताया कि पहले परिवार को झूठी जानकारी दी गई कि दिव्यांश का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन भोपाल पहुंचने पर पता चला कि वह विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से गिरा था। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो सच्चाई सामने आनी चाहिए।
दिव्यांश के माता-पिता दोनों ही दिव्यांग हैं। पिता रायसेन जिले में आटा चक्की चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामा और भाइयों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।
दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और ‘एनसीईआरटी ज्ञान’ नाम से उसका इंस्टाग्राम अकाउंट था, जिसके पाँच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ एक अखबार में काम भी कर रहा था।
दिनेश
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..