Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:12 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


शराब की खेप के साथ दो युवतियों पकड़ी गईं

कटनी, 04 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के कटनी से खरीदी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ रीवा की दो युवतियों को एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मझगवां स्टेशन पर छापेमारी कर दोनों युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 175 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 36 हजार 750 रुपए बताई गई है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने राजस्थान के सोगरिया से बिहार के दानापुर जा रही एक स्पेशल ट्रेन के एसी-2 कोच में जांच की। जांच के दौरान बर्थ नंबर 8 और 9 पर बैठी दो युवतियों के बैग से शराब की बोतलें मिलीं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शराब की यह खेप कटनी से खरीदी गई थी। इसे प्रयागराज तक पहुंचाना था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क कटनी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय शराब तस्करों से जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार युवतियों की उम्र 23 और 24 वर्ष है। एक युवती रीवा शहर की निवासी है जबकि दूसरी गोविंदगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों युवतियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सं गरिमा
वार्ता
More News

रेत का खनन करते डंपर पकड़ाया

16 Dec 2025 | 1:47 PM

मुरैना, 16 दिसंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश में मुरैना वन विभाग की टीम ने चंबल से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए एक डंपर को चालक सहित पकड़ा है।
वन विभाग सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम सोमवार ओर मंगलवार की रात गश्त पर थी। उसी दौरान चंबल नदी के पिपरई घाट से एक डंपर आता दिखाई दिया। टीम के सदस्यों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें रेत भरी मिली।
वन विभाग ने ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेत और डंपर की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए बताई गई है।
सं गरिमा
वार्ता.

see more..

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..