Monday, Dec 15 2025 | Time 16:25 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर, छह की मौत, कई घायल

बिलासपुर, 04 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक मेमू लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी जिसमें छह यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
दुर्घटना बिलासपुर स्टेशन के पास शाम को करीब चार बजे हुयी जिसमें मेमू ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गयी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
टक्कर के बाद ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे ट्रेन परिचालन ठप हो गया है। स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।
रेलवे ने मौके पर मेडिकल यूनिट और राहत दल भेज दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच-पांच लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे गये हैं तथा वहां चल रहे बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
इस बीच बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। रेलवे की मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है ।
रेलवे ने कहा है कि इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाये जा सकें ।
यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं जो इस प्रकार हैं —
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330, चांपा – 8085956528, रायगढ़ – 9752485600, पेंड्रा रोड – 8294730162, कोरबा – 7869953330 और उसलापुर - 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन उक्त नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
टीम संजय उनियाल
वार्ता
More News

जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल से दो छात्र लापता, 12 दिसंबर की रात से नहीं कोई सुराग

15 Dec 2025 | 4:02 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ से दो छात्रों के लापता होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र 12 दिसंबर की रात से लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से परिजन और विद्यालय प्रशासन में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस टीमें छात्रों की तलाश में जुटी हुई हैं।.

see more..

नशे में बेटे का हैवानियत भरा कृत्य, पिता पर गर्म पानी डालकर किया हमला

15 Dec 2025 | 3:57 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। .

see more..

नशे में बेटे की हैवानियत, पिता पर किया जानलेवा हमला

15 Dec 2025 | 3:54 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना गंज थाना अंतर्गत ओझा ढाना गांव की है, जहां रविवार देर रात वारदात हुई।.

see more..

दतिया में कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या

15 Dec 2025 | 3:42 PM

दतिया, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर कस्बे में आज कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद जाहिद उद्दीन सिद्दीकी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नाबालिग बेटे की पिटाई से आहत किसान ने की आत्महत्या, दो माह बाद दर्ज हुआ मामला

15 Dec 2025 | 3:23 PM

महासमुंद, 15 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोल्दा से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बेटे के साथ हुई अमानवीय पिटाई और अपमान से आहत किसान पिता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। .

see more..