Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:10 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध होगी दंडात्मक कार्रवाई : पुलिस आयुक्त

भोपाल, 04 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा और आगामी दो माह तक लागू रहेगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री मिश्र ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध एवं भोपाल में जन सुरक्षा तथा लोक शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यहां जारी आदेश अनुसार कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम, हाईक, एस.एम.एस. टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया साइट आदि का दुरुपयोग कर धार्मिक, सामाजिक, जातिगत भावनाओं एवं विद्वेष को भड़काने के लिए किसी भी प्रकार के संदेशों का प्रसारण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक एवं उन्माद फैलाने वाले संदेश, फोटो, वीडियो, ऑडियो इत्यादि, जिससे धार्मिक, सामाजिक, जातिगत आदि भावनाएं भड़क सकती हैं या सांप्रदायिक विद्वेष पैदा हो सकता है, उन्हें प्रसारित नहीं करेगा। सोशल मीडिया के किसी भी पोस्ट, जिसमें धार्मिक, सांप्रदायिक एवं जातिगत भावना भड़कती हो उसको कमेंट, लाइक, शेयर या फॉरवर्ड नहीं करेगा। ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वह ग्रुप में इस प्रकार के संदेशों को रोके।
आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति सामुदायिक, धार्मिक, जातिगत विद्वेष फैलाने या लोगों अथवा समुदाय के मध्य घृणा, वैमनस्यता पैदा करने या दुष्प्रेरित करने या उकसाने या हिंसा फैलाने का प्रयास उपरोक्त माध्यमों से नहीं करेगा और न ही इसके लिए किसी को प्रेरित करेगा। कोई भी व्यक्ति, समुदाय ऐसे संदेशों को प्रसारित नहीं करेगा, जिसमें किसी व्यक्ति, संगठन, समुदाय आदि को एक स्थान पर एक राय होकर जमा होने और उनसे कोई गैरकानूनी गतिविधियां करने के लिए आव्हान किया गया हो, जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना विद्यमान हो। भोपाल शहर की सीमा में किसी भी साइबर कैफे के स्वामी संचालक द्वारा किसी भी अनजान व्यक्ति, जिसका परिचय किसी विश्वसनीय प्रमाण-पत्र, जैसे परिचय पत्र, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पासपोर्ट फोटोयुक्त, पैन कार्ड या ऐसे ही अन्य साक्ष्य से प्रमाणित न हो, को साइबर कैफे का उपयोग नहीं करने दिया जायेगा।
हरपाल संजय
वार्ता
More News

रेत का खनन करते डंपर पकड़ाया

16 Dec 2025 | 1:47 PM

मुरैना, 16 दिसंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश में मुरैना वन विभाग की टीम ने चंबल से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए एक डंपर को चालक सहित पकड़ा है।
वन विभाग सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम सोमवार ओर मंगलवार की रात गश्त पर थी। उसी दौरान चंबल नदी के पिपरई घाट से एक डंपर आता दिखाई दिया। टीम के सदस्यों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें रेत भरी मिली।
वन विभाग ने ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेत और डंपर की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए बताई गई है।
सं गरिमा
वार्ता.

see more..

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..