Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:20 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


जिला कलेक्टर ने खुले में आधार कार्ड मिलने के मामले की जांच के निर्देश दिए

खरगोन, 06 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की कलेक्टर ने सड़क किनारे आधार कार्ड बिखरे मिलने के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि एक स्थान पर मिले आधार कार्डो के मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित विभागों से पूछा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को जब्त कर आधार कार्ड प्राधिकरण और ई गवर्नेंस मैनेजर से समन्वय कर परीक्षण किया जा रहा है कि यह आधार कार्ड किसी ऑपरेटर के माध्यम से जारी हुए हैं और वहां पर किस तरह पहुंचे।
उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
खरगोन के एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर डाबरिया रोड पर झाड़ियां में आधार कार्ड बिखरे मिले थे । कुछ दिनों पहले इसकी सूचना मिलने पर शासकीय अमले को वहां भेज कर 232 आधार कार्ड जब्त कराए गए थे।
सूत्रों के अनुसार इन आधार कार्डों पर खरगोन के संजय नगर और राजेंद्र नगर क्षेत्र के निवासियों के नाम और पते लिखे हुए थे।
सं गरिमा
वार्ता
More News

रेत का खनन करते डंपर पकड़ाया

16 Dec 2025 | 1:47 PM

मुरैना, 16 दिसंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश में मुरैना वन विभाग की टीम ने चंबल से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए एक डंपर को चालक सहित पकड़ा है।
वन विभाग सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम सोमवार ओर मंगलवार की रात गश्त पर थी। उसी दौरान चंबल नदी के पिपरई घाट से एक डंपर आता दिखाई दिया। टीम के सदस्यों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें रेत भरी मिली।
वन विभाग ने ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेत और डंपर की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए बताई गई है।
सं गरिमा
वार्ता.

see more..

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..