Wednesday, Dec 17 2025 | Time 01:52 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बालाघाट में फिर दंपति की निर्मम हत्या, 52 दिनों में दूसरी वारदात से मचा हड़कंप

बालाघाट, 6 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कटंगी शहर के नट्टी टोला में अज्ञात हमलावरों ने बीती रात घर में घुसकर एक दंपति की निर्मम हत्या कर दी। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे जब वारदात की जानकारी सामने आई तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सिंचाई विभाग में बतौर वाहन चालक पदस्थ रहे सेवानिवृत्त रमेश हांके और उनकी पत्नी पुष्पकला हांके के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला चोरी के इरादे से की गई हत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
बताया गया है कि रमेश हांके और उनकी पत्नी कटंगी में ही रहते थे, जबकि उनके दोनों पुत्र नागपुर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस जांच में जुटी है।
कटंगी थाना क्षेत्र में यह 52 दिनों के भीतर दूसरी डबल मर्डर की वारदात है। इससे पहले पास के मोहगांव नांदी गांव में बिसेन दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार दोहरी हत्याओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है और पुलिस की जाँच और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
दिनेश
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..