Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:29 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बिहार के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील

भोपाल, 6 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने मताधिकार का सही उपयोग कर अधिक से अधिक अपनी आहुति दें।”
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और यही कारण है कि प्रदेश में पुनः एनडीए सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब बिहार में प्रथम चरण की वोटिंग शुरू हुई है, ऐसे समय में हरियाणा चुनाव की बात उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी बात किसी के गले उतरने वाली नहीं है। पहले भी उन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर भ्रम का माहौल बनाया था, जिसकी सुप्रीम कोर्ट में धज्जियां उड़ चुकी हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मेरी यही सलाह है कि राहुल गांधी अपनी गरिमा का ध्यान रखें और ऐसी बातों से बचें।”
दिनेश
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..