Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:28 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का महाराष्ट्र दौरा. किसानों से करेंगे संवाद

भोपाल/नई दिल्ली, 6 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के निरीक्षण के साथ ही स्थानीय किसानों से संवाद करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा भी लेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान 7 नवंबर को सुबह छह बजे दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सिरशाला जाएंगे, जहां कृषिकुल संस्थान में रुद्राभिषेक और ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद, शिवराज सिंह जीवीटी टीम के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे, किसानों से संवाद करेंगे और संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन भी करेंगे। वे किसानों तथा ग्रामीणजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिसमें किसानों-ग्रामीणों के हित और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर खुली चर्चा की जाएगी।
दोपहर बाद, शिवराज सिंह आरनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही तपोवन गांव में हुई फसलों की क्षति और अन्य नुकसान का भी जायजा लेंगे। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री श्री चौहान घरकुल आवास परियोजना का दौरा करेंगे तथा लाभार्थी परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात, हेमाडपंती महादेव मंदिर में दर्शन और आसपास की भूमि क्षति का निरीक्षण भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के दौरा कार्यक्रम में शामिल है। खमगांव-तपोवन रोड ब्रिज पर भी नुकसान और बोरवेल को हुई क्षति का शिवराज सिंह द्वारा जायजा लिया जाएगा। इसी दिन शाम को श्री चौहान छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का यह प्रवास राज्यों में प्रवास की कड़ी में, महाराष्ट्र में किसानों-ग्रामीणों की समस्याएं प्रत्यक्ष रूप से जानने, ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्य को गतिशील करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दिनेश
वार्ता
More News

कानून व्यवस्था मजबूत करने एसपी ने मांगे जनता से सुझाव

16 Dec 2025 | 1:43 PM

शिवपुरी, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।.

see more..

युवती की संदिग्ध मौत, कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 Dec 2025 | 12:35 PM

बैतूल 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत देशावाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनाली चौरे ने 13 दिसंबर को अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।.

see more..

पुलिस ने डंपर जालसाजी का किया खुलासा

16 Dec 2025 | 12:34 PM

बैतूल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने डंपर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने और बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

मध्यप्रदेश : सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र कल

16 Dec 2025 | 11:44 AM

भोपाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कल एक दिवसीय अष्टम सत्र होगा, जिसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।.

see more..