Monday, Dec 15 2025 | Time 18:02 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कांग्रेस ने की एसआईआर समयसीमा बढ़ाने और बिजली दरें कम करने की मांग

रायपुर, 06 नवंबर (वार्ता)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ाए जाने और बिजली दरों में कमी किए जाने पर जोर दिया है।
आज यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री बैज ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में दस्तावेज जमा करने और सत्यापन के लिए दी गई एक माह की समयसीमा अपर्याप्त है। उन्होंने कहा, "वर्तमान में राज्य में धान कटाई का समय चल रहा है, उसके बाद किसानों को धान बेचने के लिए सोसायटी में जाना पड़ता है। अतः यह समय बढ़ाना आवश्यक है।" उनकी मांग है कि इस समयसीमा को बढ़ाकर न्यूनतम तीन माह किया जाए ताकि कोई मतदाता छूटे नहीं। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग रखी कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) जब मतदाता के घर जाएं तो उनके घर आने का पुष्टि प्रमाण पत्र हासिल करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि फर्जी तरीके से पुनरीक्षण न हुआ हो।
एक अन्य प्रमुख मुद्दे पर बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोयले पर लगने वाला शेष (सेस) केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया है, ऐसे में बिजली की उत्पादन लागत भी कम हो गई है। उन्होंने मांग की कि विद्युत कंपनी (वीसीए) का पुनर्निर्धारण करे और बिजली के दामों में तत्काल कटौती की जाए। उन्होंने कहा, "बिजली के दाम बढ़ाने, 400 यूनिट के हाफ बिजली की छूट खत्म करने तथा स्मार्ट मीटर के कारण बिजली के दाम लगातार तीन महीने से बहुत बढ़ कर आए हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।"
दीपक बैज ने बिलासपुर रेल दुर्घटना को रेलवे की सरासर लापरवाही बताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और नौकरी की मांग की। हरियाणा चुनाव परिदृश्य पर उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव में हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं और इसकी जांच होनी चाहिए।
सारथी सैनी
वार्ता
More News

रेत माफिया ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

15 Dec 2025 | 4:52 PM

भिण्ड, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के लहार अनुभाग में रेत माफिया के हौसले बुलंद नजर आए। मिहोना बायपास पर आज अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।.

see more..

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..