Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:02 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


10 गौवंश बरामद, गौ तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

जशपुर, 06 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस का गौ तस्करी के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन शंखनाद के तहत मंगलवार को एक ओर जहाँ चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से 10 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया वहीं थाना तुमला क्षेत्र के वर्ष 2024 के एक मामले में फरार आरोपी को भी झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इस मामले की शुरुआत पांच नवंबर, 2024 को हुई, जब चौकी सोनक्यारी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गुल्लू के जंगल से कुछ तस्कर गौवंशों को हांक कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर जंगल का रास्ता अपनाकर फरार हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने 10 गौवंशों को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में गत पांच नवंबर, 2024 को ही चौकी सोनक्यारी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जारी है।
यह मामला वर्ष 2024 का है। थाना तुमला में 10 फरवरी, 2024 को एक छोटा हाथी वाहन से तीन गौवंशों को तस्करों से छुड़ाया गया था। इस मामले में आरोपी इमरोज अंसारी (27), जो लोहरदगा, झारखंड का निवासी है, घटना के बाद से फरार था। पांच नवंबर, 2025 को जशपुर पुलिस की एक टीम ने तकनीकी सहायता से इमरोज अंसारी को झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और अपराध के सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में भी छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी रहेगा और फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।
सारथी संजय
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..