Monday, Dec 15 2025 | Time 17:57 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लिखा पत्र, बीमार बच्चों के इलाज का पूरा खर्च देने की मांग

भोपाल, 6 नवम्बर (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में ज़हरीला कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मृत्यु और अनेक बच्चों के बीमार होने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में बीमार बच्चों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा शीघ्र देने की मांग की है।
कमलनाथ ने कहा है कि इस दर्दनाक घटना के बाद राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि बीमार बच्चों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, लेकिन अब तक यह खर्च बच्चों के परिजनों को प्रदान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद है कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया या अब भी उनके उपचार में जुटे हैं, उन्हें सरकार की घोषित सहायता के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छिंदवाड़ा के कई प्रभावित परिवार अब भी आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं और उनके पास बच्चों के इलाज का खर्च उठाने की क्षमता नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाए ताकि बच्चों के उपचार का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार शीघ्र अदा करे।
कमलनाथ ने कहा कि यह कदम न केवल पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक होगा, बल्कि जनता के बीच शासन के प्रति भरोसे को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की जान बचाना और उनके परिवारों को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
दिनेश
वार्ता
More News

रेत माफिया ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

15 Dec 2025 | 4:52 PM

भिण्ड, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के लहार अनुभाग में रेत माफिया के हौसले बुलंद नजर आए। मिहोना बायपास पर आज अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।.

see more..

बीएचईएल ने भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

15 Dec 2025 | 4:47 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है। यह लाभांश भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर दिया गया है।.

see more..

विद्युत आपूर्ति से जुड़े विषयों पर अनुशंसाएं देने मंत्री समूह गठित

15 Dec 2025 | 4:40 PM

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।.

see more..

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह ने अमरकंटक से 1330 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा का किया शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:35 PM

अमरकंटक, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने आज सोमवार से अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवारजन भी उनके साथ उपस्थित रहे।.

see more..

बैतूल में 10 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

15 Dec 2025 | 4:24 PM

बैतूल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैतूल पुलिस ने महज सात माह में एक ही म्यूल बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि करोड़ों रुपये की मनी ट्रेल की जांच अभी जारी है।.

see more..